देश में निष्पक्ष तरीके से नहीं हो रहे चुनाव? ‘वोट चोरी’ के घमासान बीच आ गया सर्वे, क्या बोले लोग – Hindustan

राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोपों के बीच हाल ही में एक सर्वे में लोगों ने चुनाव में निष्पक्षता को लेकर अपनी राय रखी है। इस सर्वे के मुताबिक देश के अधिकतर लोग यह सोचते हैं कि देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से चुनाव होते हैं। हालांकि एक बड़े समूह का यह भी मानना है कि चुनाव की प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष नहीं है। सर्वे के जरिए और भी कई दिलचस्प आंकड़े सामने आए हैं।

इंडिया टुडे और C Voter द्वारा किए गए इस सर्वे के मुताबिक जवाब देने वाले लोगों में से 64 फीसदी लोगों ने माना है कि चुनाव में किसी तरह की हेराफेरी नहीं होती है। वहीं 32 फीसदी लोगों ने कहा है कि संभवतः चुनावों में निष्पक्षता बरकरार नहीं रखी जाती है। सर्वे के नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने बीते कुछ सप्ताह में भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के साथ मिलकर वोट चोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि आयोग ने भाजपा के साथ मिलकर कई राज्यों के चुनावों में धांधली की है। राहुल गांधी ने कहा है कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक जैसे राज्यों में मतदाता सूचियों में फर्जी लोगों के नाम जोड़े गए। इस बीच उन्होंने बिहार में वोटर अधिकार यात्रा भी शुरू की है।

कुछ अन्य आंकड़ों की बात करें तो 65 फीसदी लोगों ने ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ को समर्थन दिया है। वहीं 23 फीसदी लोगों की राय इससे अलग है। इसके अलावा यह पूछे जाने पर कि क्या भारतीय जनता पार्टी कानून प्रवर्तन एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है, 46 फीसदी लोगों ने इसके पक्ष में राय रखी है। वहीं 35 फीसदी लोगों ने इसका समर्थन नहीं किया है।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News