देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ 1 युवक को किया गिरफ्तार – Dainik Bhaskar

अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नाथद्वारा पुलिस ने बुधवार रात एक युवक को देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई बनास नदी पुलिया के पास गुंजोल जाने वाले रास्ते पर गश्त के दौरान हुई। पुलिस को देखकर संदिग्ध युवक भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे कुछ दूरी पर पकड़ लिया।
थानाधिकारी कमलेंद्रसिंह सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस टीम रात्रि गश्त कर रही थी। पत्थियों के गोदाम के पास पुलिस वाहन देखते ही युवक भागने लगा। पकड़ने के बाद पूछताछ में उसने अपना नाम वीरेंद्र सिंह (23) पुत्र मोहन सिंह, निवासी तालाब की भागल, थाना केलवाड़ा बताया। तलाशी में उसके पास देसी पिस्टल और मैगजीन में लोड एक जिंदा कारतूस मिला। पुलिस को प्रारंभिक जांच में आशंका है कि आरोपी किसी संदिग्ध वारदात की फिराक में घूम रहा था। अब हथियार की खरीद-फरोख्त, सप्लाई करने वाले व्यक्ति, आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और मोबाइल संपर्कों की जांच की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार 2026 में अवैध फायर आर्म्स के खिलाफ यह चौथी बड़ी कार्रवाई है। इन कार्रवाइयों में अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News