धनबाद, प्रमुख संवाददाता। हिन्दी दिवस पर बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन में सोमवार को राजभाषा पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने की। सीएमडी ने कहा कि राजभाषा के प्रति जागरूकता केवल एक पखवाड़े तक सीमित न रहकर हमारे दैनिक कार्यसंस्कृति का हिस्सा बने, यही राजभाषा पखवाड़ा के आयोजन का व्यापक उद्देश्य है। उन्होंने कर्मियों से आह्वान किया कि वे अपने दैनिक कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के इस्तेमाल को प्राथमिकता दें तथा राजभाषा संबंधी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाएं। कार्यक्रम की शुरुआत महाप्रबंधक (मानव संसाधन) कुमार मनोज के स्वागत संबोधन, कोल इंडिया गीत और अतिथियों के औपचारिक स्वागत के साथ की गई।
सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ हुआ। इसके उपरांत सर्वप्रथम सीएमडी ने कर्मियों को राजभाषा की शपथ दिलाई। निदेशक (वित्त/मानव संसाधन) राजेश कुमार ने केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह व कोल इंडिया चेयरमैन बी साईंराम के हिन्दी दिवस संदेश को पढ़कर सुनाया। कार्यक्रम का समापन वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन/प्रशासन) संभ्रांत पांडे द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन व राष्ट्रगान के साथ हुआ। संचालन प्रबंधक (मानव संसाधन/जनसंपर्क) प्रणव कुमार ओझा ने किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play