दो दिन और 750 गेंदों में खत्म हो गया ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश मैच, टेस्ट क्रिकेट का चौथा सबसे छोटा टेस्ट – Hindustan

ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को दुनिया को दिखा दिया कि वह मौजूदा समय में आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में नंबर वन टीम कैसे बनी हुई है। बांग्लादेश ने हाल ही में पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर क्रिकेट जगत में सबको हैरान कर दिया था। हालांकि उनकी ये खुशी ज्यादा दिन तक नहीं टिक सकी। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे ही मैच में धमाकेदार वापसी करते हुए बांग्लादेश को चारों खाने चित कर दिया। ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेला गया दूसरा मैच सिर्फ दो दिन में ही खत्म हो गया और इस दौरान 750 गेंदें फेंकी गई। अब ये मैच गेंदों के लिहाज से टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के सबसे छोटे मैचों में दर्ज हो गया है।

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मैकॉय में खेला गया दूसरा टेस्ट सिर्फ दो दिन तक ही चल सका। इस मैच के दौरान कुल 750 गेंदें डाली गईं। जोकि गेंदों के लिहाज से चौथा सबसे छोटा टेस्ट मैच बन गया है। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का गेंद के लिहाज से सबसे छोटा मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुआ था। 2024 में केपटाउन में इन दोनों टीमों के बीच खेला गया मैच सिर्फ 642 गेंदों में खत्म हो गया था। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच 1931/32 में खेला गया मैच है, जिसमें 656 गेंदों में नतीजा मिल गया था। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में जीत हासिल की थी। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच 1934/35 में हुआ मैच 672 गेंदों में खत्म हुआ था। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 1888 में मैनचेस्टर में हुआ मैच 788 गेंदों में समाप्त हुआ था, जबकि इसी साल लॉर्ड्स में इन दोनों टीमों के बीच हुए मैच का रिजल्ट 792 गेंदों में निकला था।

तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के 10 विकेट की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश को पारी और 51 रन से हराकर दो मैच की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। स्टार्क ने मैच में 51 रन देकर 10 विकेट लिए। उन्होंने दूसरी पारी में 39 रन पर चार विकट चटकाए जबकि पहली पारी में 12 रन देकर छह विकेट हासिल किए थे। पैट कमिंस (10 रन पर तीन विकेट) और नाथन लियोन (25 रन पर तीन विकेट) ने भी तीन-तीन विकेट लेकर स्टार्क का अच्छा साथ दिया। बांग्लादेश की दूसरी पारी 38.3 ओवर में 95 रन पर सिमट गई। कप्तान नजमुल हुसैन शंटो ने 31 रन बनाए जबकि मुशफिकुर रहीम 29 रन बनाकर नाबाद रहे। इन दोनों के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दोहरे अंक में भी नहीं पहुंच पाया।

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में ‘पंचायती टाइम्स’ वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News