Dhanu Aaj Ka Rashifal 11 June 2026: 11 जून के दिन धनु राशि वालों को थोड़ा बैलेंस के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। आज बहुत ज्यादा भावुकता में रहेंगे। ऐसे में किसी भी बात को लेकर जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें। रिश्तों के मामले में धैर्य और समझदारी से काम लेंगे तो अच्छा होगा। पैसों से जुड़े मामलो में आज आपको अच्छा मौका मिल सकता है। निवेश के लिए आज का दिन सही रहने वाला है। अगर मन को शांत रखकर फैसले लेंगे तो कई चीजें आपके फेवर में होती दिखेंगी। पढ़ें आज के दिन के लिए पंडित नरेंद्र उपाध्याय का भविष्यफल।
प्यार के मामले में आज आपको थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों पर बहस या तू-तू मैं-मैं होने की संभावना बन सकती है। पार्टनर के प्रति जरूरत से ज्यादा पजेसिव वाला व्यवहार होने की वजह से रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है। बेहतर होगा कि एक-दूसरे को समझने की कोशिश करें और बेवजह शक करने या फिर गुस्सा करने से बचें। वहीं जो लोग सिंगल हैं वो जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें। रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए आज पार्टनर से खुलकर बात करें।
नौकरी के लिहाज से आज का दिन सामान्य से थोड़ा अच्छा रह सकता है। ऑफिस में अपने काम पर पूरा ध्यान दें और आज के दिन भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला ना लें। आज सीनियर्स और कलीग्स के साथ तालमेल बनाकर चलेंगे तो अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। बिजनेस करने वालों के लिए भी आज का दिन सही जाने वाला है और नई प्लानिंग पर सोच-विचार किया जा सकता है। धैर्य और मेहनत के साथ आगे बढ़ने पर सफलता मिलने के पूरे चांस हैं।
पैसों के मामले में दिन पॉजिटिव ही रहने वाला है। अगर आप कहीं निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो सब आपके फेवर में होगा। हालांकि बस थोड़ा सोच-विचार करके फैसला लेना और भी अच्छा साबित हो सकता है। आज के दिन खासकर जमीन, प्रॉपर्टी या फिर खेती से जुड़े क्षेत्र में सोच-समझकर किया गया निवेश आगे चलकर अच्छा मुनाफा दे सकता है। हालांकि बिना जानकारी के पैसा लगाने से बचें। खर्च और बचत के बीच सही बैलेंस बनाकर चलें। सही योजना बनाकर चलेंगे तो आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
स्वास्थ्य के मामले में आज आपका दिन मध्यम रहने वाला है। शारीरिक रूप से कोई बड़ी परेशानी तो नहीं होगी लेकिन मानसिक रूप से भावुकता और तनाव आपको परेशान कर सकता है। छोटी-छोटी बातों को दिल पर लेने से बचें और खुद को शांत रखने की कोशिश करें। नींद पूरी लें और आज हल्की एक्सरसाइज करें। मेडिटेशन और योग से भी आपको खूब लाभ मिलेगा। इसके अलावा रात में फोन कम चलाएं। स्क्रीन टाइमिंग कम करेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा।
पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play