धरती की सबसे निचली जगह तबाह! वैज्ञानिकों के चेतावनी-'यहां मर रहा समंदर' – India.Com

Edited by: Vineet Sharan | Updated: May 28, 2026, 9:24 AM
Sea is Dying: समुद्र तटों पर नमक के क्रिस्टल से बनी सफेद आकृतियां, समुद्र तल के नीचे सिंकहोल और तटों के आसपास धंसती सड़कें. ये सिर्फ तबाही की बानगी है. सबसे बड़ी मुसीबत तो यह है कि समुद्र खुद मर रहा है और उसमें पानी बेहद तेजी से घट रहा है. यह तबाही आई है, धरती की सबसे निचली जगह पर.
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह तबाही डेड सी में आ रही है. डेड सी उस जगह पर स्थित है, जहां इजरायल, जॉर्डन और फिलिस्तीन की जमीनें मिलती हैं. यह तबाही सबसे ज्यादा जहां है, वह धरती का सबसे निचला बिंदु है, जो समुद्र तल से लगभग 1,400 फीट नीचे है. डेड सी दरअसल खारे पानी का यह ज़मीन से घिरा इलाका है और तकनीकी तौर पर एक झील है. इसमें पानी जॉर्डन नदी से आता है.
डेड सी का यह इलाका दुनिया के सबसे खारे पानी के स्रोतों में से एक है. समुद्र के पानी से लगभग 10 गुना ज्यादा खारा. इसका पानी इतना घना हो जाता है कि लोग इसकी सतह पर बिना किसी मेहनत के आसानी से तैर सकते हैं.
पानी का यह अनोखा स्रोत अब खत्म होता जा रहा है. हर साल इसका जलस्तर लगभग 4 फीट नीचे चला जाता है. जैसे-जैसे पानी पीछे हट रहा है, यह सिंकहोल और नमक की पपड़ी वाली तटरेखाओं का एक नया नजारा बना रहा है. ज्यादा नमक के चलते अब Dead Sea के आस-पास 6,000 से भी ज्यादा सिंकहोल बन चुके हैं
इंसानी गतिविधियों और जलवायु परिवर्तन का इस पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है. पिछले पांच दशकों में, इसका सतही क्षेत्रफल लगभग एक-तिहाई कम हो गया है. पिछले कुछ दशकों में, जॉर्डन नदी और उसकी मुख्य सहायक नदी यारमौक का पानी कम हो गया है, क्योंकि इजरायल, सीरिया और जॉर्डन ने फसलों के लिए इन पर बांध बना दिए हैं और इनका रास्ता बदल दिया है. खनिज निकालने का उद्योग भी इसके खत्म होने का एक और बड़ा कारण है.
यारमौक नदी पहले डेड सी में 1.3 अरब क्यूबिक मीटर पानी पहुंचाती थी. अब यह घटकर लगभग 10 करोड़ क्यूबिक मीटर रह गया है. (photo credit AI, for representation only)
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News