धूम मचा देगा Mahindra Scorpio Classic का नया अवतार, मिलेंगे कई नए फीचर, सनरूफ भी – Hindustan

पुरानी स्कॉर्पियो यानी महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक (Mahindra Scorpio Classic) के फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। महिंद्रा अपनी इस दमदार एसयूवी को जल्द ही बड़ा अपडेट देने वाली है। Cartoq की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस पॉपुलर एसयूवी के फेसलिफ्ट पर काम कर रही है। इसके कुछ फोटो ऑनलाइन लीक हुए हैं। हालांकि, ये तस्वीरें डिजिटल रेंडर बताई जा रही हैं, इसलिए प्रोडक्शन मॉडल में कुछ बदलाव होने की उम्मीद है। नई स्कॉर्पियो क्लासिक में महिंद्रा ने इसके पुराने रफ एंड टफ डिजाइन को बरकरार रखते हुए कई छोटे-बड़े कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं।

नई स्कॉर्पियो क्लासिक के फ्रंट में वर्टिकल स्लैट्स के साथ हनीकॉम्ब पैटर्न वाली ग्रिल देखने को मिल सकती है। बंपर को भी थोड़ा अपडेट किया गया है और इसमें बड़ा सिल्वर फॉक्स स्किड प्लेट लगा है। फॉग लैंप का डिजाइन भी बदला हुआ है। वहीं, इसमें हेडलैंप का मौजूदा डिजाइन ही बरकरार रहने की उम्मीद है। यह देखना काफी एक्साइटिंग होगा कि कंपनी हेडलैंप में LED DRL देती है या नहीं।

₹ 13.69 – 25.49 लाख
₹ 13.66 – 24.92 लाख
₹ 13.29 – 26.4 लाख
₹ 14.99 – 21.74 लाख
₹ 17.49 – 19.69 लाख

साइड प्रोफाइल में बदलाव काफी मामूली होंगे। फ्रंट फेंडर गार्निश को नया डिजाइन मिल सकता है और टर्न इंडिकेटर को फेंडर से हटाकर ORVM पर लगाया जा सकता है। व्हील आर्च और दरवाजों पर क्लैडिंग का डिजाइन भी बदला जाएगा। एसयूवी में नए ब्लैक फिनिश वाले 5-स्पोक अलॉय व्हील और अपडेटेड रूफ रेल्स मिल सकते हैं। पीछे की तरफ नया इंटीग्रेटेड स्पॉयलर और सेंटर में ब्रेक लाइट भी दिखाई दे सकती है। टेललैंप और रियर बंपर में भी मामूली बदलाव की उम्मीद की जा रही है।

केबिन में भी कुछ अपडेट मिलने की उम्मीद है। इसमें नया इंटीरियर थीम, बेहतर इन्फोटेनमेंट सिस्टम और कुछ नए फीचर दिए जा सकते हैं। सबसे बड़ा बदलाव इलेक्ट्रिक सनरूफ हो सकता है। स्कॉर्पियो क्लासि में अब तक सनरूफ नहीं आता था, लेकिन बढ़ती मांग को देखते हुए महिंद्रा पहली बार इसमें यह फीचर दे सकती है।

मेकैनिकली इसमें बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। एसयूवी में मौजूदा 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन जारी रह सकता है, जो करीब 130 bhp की पावर और 300 Nm का टॉर्क देता है। इसमें मैनुअल गियरबॉक्स मिल सकता है। स्कॉर्पियो क्लासिट फेसलिफ्ट को महिंद्रा इस साल अपने ऐनुअल इवेंट में अनवील कर सकती है। बताते चलें कि कंपनी अपनी स्कॉर्पियो N पिकअप को भी 14 अगस्त के इवेंट में इंट्रोड्यूस करने वाली है।

(Story Photos: Cartoq)

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आपके क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News