नई Kawasaki Z900 भारत में लॉन्च, नए फीचर्स के साथ मिले बेहतरीन सस्पेंशन – Jagran

2027 Kawasaki Z900 भारत में 9.99 लाख रुपये में लॉन्च हुई, जिसमें 948cc इंजन, क्विकशिफ्टर, क्रूज कंट्रोल और अपडेटेड सस्पेंशन मिलता है।
भारत में लॉन्च हुई 2027 Kawasaki Z900
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया कावासाकी मोटर्स ने भारतीय बाजर में नई 2027 Kawasaki Z900 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस मिडिलवेट सुपरनेकेड मोटरसाइकिल को कई अपडेट के साथ पेश किया है। कंपनी ने इसके दोनों कलर ऑप्शन के लिए अलग-अलग कीमतों की घोषणा नहीं की है। बाइक में पहले की तरह आकर्षक सुगोमी डिजाइन के साथ नए इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स और चेसिस व सस्पेंशन में बदलाव किए गए हैं।
नई Kawasaki Z900 में कंपनी की सिग्नेचर सुगोमी स्टाइलिंग बरकरार रखी गई है। हालांकि, इसके बॉडीवर्क को पहले के मुकाबले ज्यादा शार्प बनाया गया है। मोटरसाइकिल में नया LED टेललाइट डिजाइन और तीन LED एलिमेंट वाला हेडलाइट सेटअप दिया गया है। ये बदलाव बाइक के एक्सटीरियर को नया लुक देते हैं।
कलर ऑप्शन की बात करें तो 2027 Kawasaki Z900 को दो कलर कॉम्बिनेशन में खरीदा जा सकता है। इनमें एबोनी/मेटालिक कार्बन ग्रे और पर्ल ब्लिज़र्ड व्हाइट/प्लाज्मा लाइम ग्रीन शामिल हैं। दोनों कलर ऑप्शन के लिए एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है।
2027 Kawasaki Z900 में IMU (Inertial Measurement Unit) आधारित इलेक्ट्रॉनिक पैकेज दिया गया है। इसमें कावासाकी ट्रैक्शन कंट्रोल (केटीआरसी) और कावासाकी कॉर्नरिंग मैनेजमेंट फंक्शन (केसीएमएफ) शामिल हैं। KCMF कॉर्नरिंग के दौरान मोटरसाइकिल की मूवमेंट को मॉनिटर करता है और इंजन पावर व ब्रेकिंग को मैनेज करने में मदद करता है, ताकि बाइक अपनी निर्धारित लाइन पर बनी रहे।
इसके अलावा, बाइक में बाई-डायरेक्शनल Kawasaki Quick Shifter दिया गया है। इसकी मदद से क्लच का इस्तेमाल किए बिना गियर को ऊपर और नीचे शिफ्ट किया जा सकता है। लंबी दूरी की राइडिंग के दौरान राइडर की सुविधा के लिए इलेक्ट्रॉनिक क्रूज कंट्रोल भी दिया गया है, जिससे लगातार थ्रॉटल इनपुट बनाए रखने की जरूरत कम होती है।
नई Kawasaki Z900 में 5-इंच का कलर TFT इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले मिलता है। यह स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है, जिसके लिए राइडलॉजी ऐप मोटरसाइकिल एप्लिकेशन दिया गया है। इस एप्लिकेशन में अब वॉयस कमांड और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा भी शामिल है। TFT डिस्प्ले, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और नेविगेशन जैसी सुविधाएं बाइक के इलेक्ट्रॉनिक पैकेज को अधिक उपयोगी बनाती हैं।
2027 Kawasaki Z900 में पहले की तरह 948cc का चार-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 9,500rpm पर 122bhp की पावर और 7,700rpm पर 98.6Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसके साथ असिस्ट और स्लिपर क्लच भी मिलता है।
मोटरसाइकिल में इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल वाल्व दिए गए हैं। इनकी मदद से इंजन कंट्रोल यूनिट एयर और फ्यूल सप्लाई को मैनेज करती है, जिससे थ्रॉटल रिस्पॉन्स को स्मूद बनाने और अधिक लीनियर एक्सेलरेशन में मदद मिलती है।
नई Kawasaki Z900 में राइडर अपनी जरूरत के अनुसार अलग-अलग पावर सेटिंग्स चुन सकता है। इसमें फुल पावर और लो पावर मॉड दिए गए हैं। इसके अलावा, इंटीग्रेटेड राइडिंग मोड इंजन की पावर डिलीवरी सेटिंग्स को ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ जोड़ते हैं। बाइक में स्पोर्ट, रोड औ रेन प्रीसेट राइडिंग मोड मिलते हैं। इनके साथ राइडर मोड भी दिया गया है, जिसमें राइडर अपनी पसंद के अनुसार अलग-अलग सेटिंग्स को एडजस्ट कर सकता है।
2027 Kawasaki Z900 में हाई-टेंसाइल स्टील ट्रेलिस फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने इसके हेड पाइप और स्विंगआर्म पिवट के आसपास बदलाव किए हैं, ताकि फ्रेम की रिजिडिटी के संतुलन को बेहतर किया जा सके। इसके अलावा, क्विकशिफ्टर को समायोजित करने के लिए भी बदलाव किए गए हैं। पीछे के फ्रेम को भी संशोधित किया गया है, जिससे सीट में अधिक कुशनिंग की सुविधा मिल सके।
सस्पेंशन के लिए बाइक में 41mm का इनवर्टेड फ्रंट फोर्क दिया गया है। इसमें रिबाउंड डैम्पिंग और स्प्रिंग प्रीलोड को एडजस्ट किया जा सकता है। पीछे की तरफ गैस-चार्ज्ड हॉरिजॉन्टल बैक-लिंक शॉक एब्जॉर्बर मिलता है, जिसमें भी ये दोनों एडजस्टमेंट उपलब्ध हैं। बाइक का फ्रंट सस्पेंशन ट्रैवल 120mm और रियर सस्पेंशन ट्रैवल 140mm है।
नई Kawasaki Z900 में ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में दो 264mm डिस्क दी गई हैं। इनके साथ रेडियली माउंटेड चार-पिस्टन कैलिपर्स मिलते हैं। वहीं, पीछे की तरफ 216mm डिस्क ब्रेक दिया गया है। मोटरसाइकिल में ABS स्टैंडर्ड तौर पर उपलब्ध है। इसके अलावा, कंपनी ने बाइक में नए डनलप स्पोर्टमैक्स Q5A टायर दिए हैं। इन टायरों का उद्देश्य सड़क पर बेहतर ग्रिप और कॉर्नरिंग के दौरान अधिक भरोसा प्रदान करना है। चेसिस और सस्पेंशन में किए गए बदलावों के साथ ये टायर मोटरसाइकिल की हैंडलिंग और राइडिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए शामिल किए गए हैं।
यह भी पढ़ें- Kawasaki KLE650 ABS एडवेंचर बाइक हुई पेश, मिलेगा 70hp का पावरफुल इंजन और क्रूज कंट्रोल जैस फीचर

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News