SSB और बिहार पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर तीन लोगों को 6 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई 1 अक्टूबर 2026 की रात सीमा स्तंभ संख्या 184 से पांच किलोमीटर दूर हुई।
संदिग्ध गतिविधि देखकर तीनों पकड़े गए। गिरफ्तार आरोपी समस्तीपुर के नाथुद्वार निवासी लक्ष्मण दास (32) और चंदन कुमार महतो (29)। तीसरा आरोपी अररिया के भांगही निवासी गुल मोहम्मद (28)।
तलाशी में गांजा, तीन मोबाइल, दो मोटरसाइकिल, 27,500 रुपये और 405 नेपाली रुपये मिले। एक बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर BR 33BP 8742, दूसरी का नंबर साफ नहीं हो पाया।
फुलकाहा के असिस्टेंट कमांडेंट राणा कुमार ने बताया कि SSB और बिहार पुलिस सीमा में तस्करी रोकने गश्त कर रही है। बरामद सामान और आरोपियों को कानूनी कार्रवाई बथनाहा थाना पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस आज उन्हें अररिया भेजने की तैयारी में है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.