नरवल के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की चार छात्राओं ने कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में हुए हिंदी भाषा उत्सव-2026 और सेवा संकल्प अभियान में हिस्सा लिया। इन छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई और कॉलेज को सम्मान दिलाया।
कक्षा 11 की कशिश और दीक्षा समेत चार छात्राओं को शिक्षिका डॉ. रेखा वर्मा ने गाइड किया। उनके मार्गदर्शन में छात्राओं ने तैयारी की और प्रतियोगिता में शामिल हुईं। उन्हें मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग और भाषा संकाय ने आयोजित किया था। इसमें वाद-विवाद, भाषण, लोकगीत गायन और स्वरचित काव्य पाठ जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। डॉ. अंजनी कुमार उपाध्याय और डॉ. नीता तिवारी इसके संयोजक रहे।
भारतीय स्टेट बैंक, यूको बैंक और केनरा बैंक ने इसे स्पॉन्सर किया। कॉलेज परिवार ने छात्राओं की कामयाबी पर खुशी जताई।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.