November Lucky Zodiac Signs Rashifal 2026 : नवंबर का महीना ग्रहों की चाल के लिहास से बहुत ही महत्वपूर्ण जाने वाला है। इसी महीने में शुक्र, मंगल, सूर्य जैसे ग्रहों से जुड़े बड़े बदलाव होंगे। इसका असर हर एक व्यक्ति पर पड़ेगा। किसी को इस महीने में आर्थिक लिहाज से लाभ मिलने के योग हैं। तो वहीं कुछ को नौकरी और बिजनेस में नए रास्ते खुलते दिख सकते हैं। कुछ के लिए इस महीने में मुश्किलें थोड़ी कम होती नजर आएंगी।
ऐसे में हर किसी के मन में अब यही सवाल होगा कि आखिर हमारे लिए नवंबर का महीना कैसा जाने वाला है? नीचे जानिए किन लोगों के लिए नवंबर का महीना पैसे, करियर और बिजनेस के लिहाज से लकी साबित होगा?
पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी के अनुसार कन्या राशि, तुला राशि, सिंह राशि, मकर राशि और कुंभ राशि वालों के लिए नवंबर हर मायने में खास जाने वाला है। हालांकि हर एक राशि को अलग-अलग रूप से लाभ मिलेगा। अगर इन राशियों में से आपकी एक भी राशि है तो जानिए नवंबर के महीने में आपकी जिंदगी में क्या बदलाव आएंगे?
कन्या बुध की राशि है। नवंबर के महीने में कन्या राशि को कई लाभ मिलेंगे। इस महीने में सरकारी तंत्र से फायदा हो सकता है। या फिर ऐसा हो सकता है कि सरकारी क्षेत्र से जुड़ने पर किसी तरह का लाभ होगा। इस महीने में आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। रुतबा बढ़ने के साथ-साथ मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से भी नवंबर का महीना कन्या राशि के लिए अच्छा होगा।
पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी के अनुसार शुक्र की तुला राशि को 15 नवंबर तक खूब लाभ मिलेगा। इस बीच कई अच्छे काम भी करेंगे। लगातार कोशिश से अच्छा रिजल्ट भी मिलना तय है। हालांकि इस दौरान मानसिक और शारीरिक परेशानी बनी रहेगी। ऐसे में बिजी शेड्यूल के बीच भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान जरूर रखें।
नवंबर के महीने में सूर्य की सिंह राशि का पराक्रम बढ़ेगा। इस दौरान आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बिजनेस से जुड़े लोगों को खूब सफलता मिलने वाली है। पार्टनर संग रिश्ता मजबूत होगा। संतान से जुड़े मामलों में चीजें बेहतर होंगी। ऐसे में मन खुश रहने वाला है। इस महीने में कई नए मौके भी मिल सकते हैं।
शनि की मकर राशि के लिए नवंबर लकी होगा। आय के नए रास्ते खुलने से मन खुश रहेगा। इसी के साथ पुराने सोर्स से भी पैसे मिलने के संकेत हैं। वहीं अगर पैसा कहीं पर लंबे समय से अटका हुआ है तो उसकी वापसी की उम्मीद है। पैसों के लिहाज से नवंबर का महीना मकर राशि वालों के लिए खास रहेगा और राहत भी लेकर आएगा।
शनि की कुंभ राशि के लिए भी नवंबर अच्छा साबित होगा। इस राशि के जातकों की परेशानियां काफी हद तक कम होंगी। लंबे वक्त से जो भी उलझनें चल रही हैं उनमें राहत मिलेगी। इसी के साथ अपने काम भी बेहतर तरीके से कर पाएंगे। कुल मिलाकर सिचुएशन पूरी तरह से बदलेगी।
शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।
परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।
करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play