नवरात्रा की धूम, पारंपरिक वेशभूषा में थिरक रहे युवा: रंग-बिरंगी रोशनी से सजे पांडालों में उमड़ रही श्रद्धाल… – Dainik Bhaskar

पाली शहर में नवरात्रा महोत्सव को लेकर उत्साह और उल्लास का माहौल है। विभिन्न मोहल्लों में माता रानी के आकर्षक पांडाल सजाए गए हैं। शाम होते ही यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगती हैं। माता की आरती के बाद डांडिया और गरबा की धूम शुरू हो जाती हैं।
रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाए पांडाल
शहर के आदर्श नगर, बागर मोहल्ला, चारणियों का बास, नया गांव और महालक्ष्मी नगर सहित कई इलाकों में गरबा आयोजन के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। रंग-बिरंगी रोशनी से सजे पांडालों में युवा, महिलाएं और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में डांडिया खेलते नजर आ रहे हैं।
माता के जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल
माता के जयकारों और गरबा गीतों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालु माता की आराधना के साथ गरबा और डांडिया खेलकर नवरात्रा की खुशियां मना रहे हैं। शाम से देर रात तक चलने वाले आयोजनों में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। मोहल्लों में धार्मिक उत्सव की रौनक छाई हुई है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News