नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत के नवीकरणीय ऊर्जा बढावा देने से ईंधन आयात में करीब सौ अरब डॉलर (9.4 लाख करोड़ रुपये) से अधिक की बचत हुई है। इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (आईईए) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वर्ष 2030 तक कुल आयात बचत 22.6 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल में पिछले एक दशक के दौरान नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता लगभग चार गुना हो गई है। आईईए की इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी मार्केट रिपोर्ट में कहा गया है कि नवीकरणीय ऊर्जा से वर्ष 2011-2025 के बीच कोयला और प्राकृतिक गैस आयात में कमी आई है।
रिपोर्ट के मुताबिक ईंधन आयात पर होने वाले 100 अरब डॉलर से अधिक के खर्च को बचाया है। यह राशि 9.4 लाख करोड़ रुपये के बराबर है। इससे साफ है कि भारत का नवीकरणी ऊर्जा को बढ़ावा देने की कोशिश काफी हद तक सफल रही है। जबकि ऊर्जा उत्पादन बढ़ा है।
आईईए की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में आयातित ईंधन पर कम खर्च करने के बावजूद अधिक बिजली का उत्पादन हुआ है। मार्च 2014 से सितंबर 2026 के बीच भारत ने 168 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता और 38 गीगावाट पवन ऊर्जा क्षमता जोड़ी है। सितंबर 2026 तक बायो एनर्जी की स्थापित क्षमता लगभग 12 गीगावाट तक पहुंच गई।
आईईए का अनुमान है कि भारत ने वर्ष 2010 के बाद से सौर, पवन और बायो एनर्जी क्षमता नहीं जोड़ी गई होती, तो अकेले 2025 में भारत को लगभग 110 मिलियन टन (11 करोड़ टन) अतिरिक्त कोयला आयात करना पड़ता। इससे सरकार का आयात बजट पर सीधा असर पड़ता।
रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2030 तक सालाना बचत लगभग 3.3 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है। आईईए का अनुमान है कि सालाना बचत लगभग 35 अरब डॉलर होगी। यह राशि वित्त वर्ष 2024-25 में नॉन कोकिंग कोयले और प्राकृतिक गैस के आयात पर भारत के कुल खर्च से भी अधिक है।
एक दशक में चार गुना हुई क्षमता
आईईए का कहना है कि पिछले एक दशक में भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता लगभग चार गुना हो गई है, जो 2026 में 300 गीगावाट को पार कर गई। आईईए अब भारत को दुनिया का दूसरा सबसे तेज़ी से बढ़ता नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार और सौर पैनलों का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता मानता है। रिपोर्ट में विशेष रूप से पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना का ज़िक्र किया गया है। आईईए का कहना है कि यह योजना परिवारों को अपनी बिजली खुद बनाने और बिजली बिल कम करने में मदद करती है। पीएम कुसुम भी सिंचाई पंपों और खेतों तक बिजली पहुँचाने में किस तरह मदद कर रही है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play