नवीन पटनायक को बड़ा झटका! BJD के राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंतराय ने छोड़ी पार्टी, – ABP News

बीजू जनता दल के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंतराय ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उनको नवीन पटनायक का करीबी माना जाता था. अपने इस्तीफे को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है.
उन्होने लिखा, ‘बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक को मेरा त्यागपत्र. पार्टी की स्थापना से लेकर आज तक मैंने अपनी सेवा, संगठन और समर्पण की नीति के मुताबिक काम किया है. भविष्य में भी मैं ओडिशा की जनता के लिए अपना संघर्ष जारी रखूंगा. जय जगन्नाथ.’
ବିଜୁ ଜନତା ଦଳର ମାନ୍ୟବର ସଭାପତି ଶ୍ରୀ @Naveen_Odisha ଙ୍କୁ ମୋର ଇସ୍ତଫା ପତ୍ର। ଦଳ ପ୍ରତିଷ୍ଠା ହେବାଠୁଁ ଆଜି ଯାଏଁ ମୁଁ ମୋର ସେବା, ସଂଗଠନ ଓ ସମର୍ପଣ ନୀତିରେ କାର୍ଯ୍ୟ କରି ଆସିଛି। ଆଗକୁ ମଧ୍ୟ ଓଡିଶାବାସୀଙ୍କ ପାଇଁ ମୋର ସଂଘର୍ଷ ଜାରି ରଖିବି। ଜୟ ଜଗନ୍ନାଥ 🙏 pic.twitter.com/Qfgy16PbLl

नवीन पटनायक को लिखी चिट्ठी
सामंतराय ने कहा, आज यानी 25 मई को मैं बीजेडी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं. मुझे राज्यसभा के लिए मनोनीत करने के लिए मैं आपका सदा आभारी रहूंगा. अविभाजित कटक जिले की जनता की सेवा करने और राष्ट्रीय स्तर पर ओडिशा के मुद्दों को उठाने का मौका देने के लिए मैं इस अवसर पर आपका हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं.’
‘पार्टी में हो रहा मेरा अपमान’
उन्होंने आगे लिखा, मैंने हमेशा खुद को पार्टी के हित में समर्पित किया है और वर्षों से पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ पार्टी के लिए काम किया है, लेकिन मुझे लगता है कि हाल के दिनों में पार्टी में मेरा सुनियोजित रूप से अपमान किया जा रहा है और पार्टी को मेरी सेवाओं की आवश्यकता नहीं है. इसलिए, मैंने जनहित में यह कठिन फैसला लिया है और आपसे मेरा त्यागपत्र स्वीकार करने का अनुरोध करता हूं.’
(इस खबर को अपडेट किया जा रहा है)
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News