नवोदय स्कूल के बहाने हिंदी का विरोध कर रही थी थलपति विजय की सरकार, SC ने फटकारा – Hindustan

तमिलनाडु के हर जिलों में नवोदय विद्यालय स्थापित करने के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट से थलपति विजय के नेतृत्व वाली सरकार को बड़ा झटका लगा है। सर्वोच्च अदालत ने हर जिले में नवोदय विद्यालयों के निर्माण के लिए जमीन तलाशने के अंतरिम आदेश को वापस लेने की तमिलनाडु सरकार की याचिका खारिज कर दी है। इसके साथ ही अदालत ने राज्य सरकार को तीन महीने के भीतर जमीन का चयन करने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार को अपनी मानसिकता बदलने की आवश्यकता है। अदालत ने कहा, “हिंदी को राज्य की मिट्टी से बाहर नहीं रखा जा सकता है।”
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार से कहा कि भाषा विवाद से जुड़े इस मुद्दे पर सहकारी संघवाद की भावना के तहत केंद्र सरकार के साथ बातचीत की जानी चाहिए।
आपको बता दें कि न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना ने कहा कि नवोदय विद्यालय राज्य की नीति के खिलाफ नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई राज्य केंद्र सरकार की नीति को सीधे तौर पर स्वीकार करने से इनकार नहीं कर सकता है।
तमिलनाडु सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता जयदीप गुप्ता ने तर्क दिया कि नवोदय विद्यालय नीति राज्य की अपनी भाषा नीति के विपरीत है और इसके माध्यम से तमिल भाषा पर हिंदी को थोपने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यह नीति ऐच्छिक है और अदालतें राज्य को कोई सरकारी नीति लागू करने के लिए मजबूर नहीं कर सकतीं।
आपको बता दें कि तमिलनाडु देश का एकमात्र ऐसा राज्य है जहां एक भी नवोदय विद्यालय नहीं है। राज्य सरकार को आशंका है कि इन विद्यालयों के माध्यम से त्रिभाषा सूत्र के तहत हिंदी थोपी जाएगी। मद्रास हाईकोर्ट ने राज्य के हर जिले में नवोदय विद्यालय शुरू करने का आदेश दिया था, जिसे तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 14 दिसंबर को होगी।
बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।
एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।
हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।
काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News