बिहारशरीफ | नव नालंदा महाविहार, नालंदा में 14 से 30 सितंबर तक हिंदी पखवारा-2026 का आयोजन होगा। पखवारे में साहित्य अकादेमी पुरस्कार विजेता प्रख्यात कवि प्रो. अरुण कमल, साहित्य अकादेमी अनुवाद पुरस्कार विजेता अनुवादक व साहित्यकार डॉ. राजेंद्र प्रसाद मिश
महाविहार के राजभाषा हिंदी प्रभाग के संयोजक, पालि व अन्य भाषा संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. रवीन्द्र नाथ श्रीवास्तव ‘परिचय दास’ ने बताया कि पखवाड़े का उद्देश्य हिंदी के प्रयोग, राजभाषा के प्रति जागरूकता, भाषायी अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना है। विद्यार्थियों, शोधार्थियों, सहकर्मियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ व्याख्यान व संगोष्ठियां होंगी। उद्घाटन 14 सितंबर को हिंदी दिवस समारोह से होगा। इसमें प्रो. अरुण कमल मुख्य अतिथि व व्याख्याता होंगे।
19 सितंबर को ‘भाषा, राजभाषा एवं अनुवाद की भाषा’ विषय पर विशेष व्याख्यान होगा। इसमें डॉ. राजेंद्र प्रसाद मिश्र मुख्य अतिथि व व्याख्याता होंगे। 30 सितंबर को समापन व पुरस्कार वितरण समारोह होगा। इसमें प्रो. अवधेश प्रधान मुख्य अतिथि व व्याख्याता होंगे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.