नाइजीरिया में मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश, 25 यात्री और 7 क्रू मेंबर समेत 32 लोगों की मौत – Aaj Tak

Feedback
बेनिन सिटी से लागोस जा रहा नाइजीरियाई सैन्य विमान (मिलिट्री प्लेन) सोमवार को दक्षिण-पश्चिमी ओंडो राज्य में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 25 यात्रियों और सात क्रू सदस्यों की मौत हो गई.
हादसे के बाद घटनास्थल के पास स्थानीय लोग जमा हो गए. एक व्यक्ति ने कहा कि इस घटना में किसी के भी जीवित बचने की कोई उम्मीद नहीं थी.
एविएशन मिनिस्टर फेस्टस कियामो ने बताया कि एयर फोर्स का ATR-42 विमान बेनिन सिटी से लागोस के लिए एक नियमित मिशन पर था, तभी सोमवार को एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स का उससे संपर्क टूट गया. यह दुर्घटना हाल के सालों में नाइजीरिया की सबसे घातक हवाई दुर्घटनाओं में से एक बताई जा रही है.
यह भी पढ़ें: ब्लैक सी में रूसी ड्रोन का कार्गो शिप पर अटैक, कैप्टन की मौत… एक भारतीय नागरिक घायल
वहीं, नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टिनुबू ने किसी के भी जीवित न बचने की बात कंफर्म करते हुए गहरा दुख जताया और विमान में सवार लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की.
वहीं, हादसे के बाद विमान का मलबा तटीय शहर इग्बोकोडा के पास मिला, जहां सर्च और रेस्क्यू टीमें तैनात की गईं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News