सनातन संस्कृति, धार्मिक ग्रंथों एवं भारतीय परंपराओं के प्रति बच्चों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नानपारा में आयोजित सनातन संस्कृति प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का द्वितीय आयोजन कार्यक्रम श्री विश्वनाथ जी मंदिर नानपारा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
किया। प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 6 तक तथा कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए दो वर्ग बनाए गए थे। दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।सीनियर वर्ग में ऋषित द्विवेदी प्रथम,दीपक मिश्रा द्वितीय स्नेहा श्रीवास्तव तृतीय जूनियर वर्ग में सानवी प्रथम द्वितीय चूड़ामणि, पिंगाक्ष तिवारी तृतीय स्थान पर रहे।सभी विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान धार्मिक चर्चा,भक्ति गीतों का गायन एवं रुद्राभिषेक भी संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्कोरर बेबी मलिक जी,अमित बडोला जी रहें।अभिषेक पाण्डेय एवं उत्कर्ष तिवारी, रुद्र जायसवाल ने नामांकन और प्रश्नोत्तरी सहयोग तथा हर्ष कसौधन ने परिणाम संकलन एवं पुरस्कार वितरण में सहयोग किया कार्यक्रम में मंदिर समिति से अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता जी,पुजारी श्री पूरन मिश्रा जी,दिलीप जायसवाल जी ,राहुल जी, सुदर्शन, जी,अविनाश सिंह,दीपक श्रीवास्तव जी,हरीश गुप्ता जी,राम जायसवाल जी,रामकुमार जी,मनोज मिश्रा जी आनंद जी मयंकर जी, मनोज जी ,राघवेंद्र जी ,नवनीत टेकडीवाल, पवन राठौर जी,उपस्थित रहे। उषा सिंघानिया जी निर्णायक की भूमिका निभाई । कार्यक्रम का संचालन अमित पाण्डेय जी ने किया रहे।
आयोजकों ने अमित पाण्डेय जी,एवं हर्ष जी कार्यक्रम संयोजक को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं गौरवशाली विरासत से जोड़ना है।कार्यक्रम आयोजन के
संपर्क सूत्र अमित एवं हर्ष सहित समस्त आयोजन समिति द्वारा किया गया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.