स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नानौता नगर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर लगाए गए देशभक्ति के नारों से नगर का वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नजर आया। बुधवार को पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा तथा पूर्व डीसीडीएफ चैयरमैन कृष्ण कुमार पुंडीर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल लोगों ने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया। वहीं विभिन्न स्थानों पर लोगों ने यात्रा का स्वागत भी किया। यात्रा के दौरान हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने माहौल को जोश से भर दिया।
पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी तथा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है तथा प्रत्येक नागरिक को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने का संकल्प लेना चाहिए। यात्रा गंगोह मार्ग स्थित श्री चानन दास धर्मशाला से शुरू होकर ब्लॉक परिसर पर पंहुचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान यशवंत राणा, मण्डल अध्यक्ष विजयपाल चौहान, किशोर चौधरी, खुशीराम कश्यप, संजयवीर राणा, सहदेव राणा, पूर्व प्रधान विजेंद्र त्यागी टीटू, अमीसिंह, संजय राणा, सुरेश रोड, कुमुद पुंडीर, रवि राणा, रुमा चौधरी आदि रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play