गोण्डा, संवाददाता। ट्रैक शिक्षा पोर्टल पर छात्रों के नामांकन का विवरण समय से अपलोड न करने पर डीआईओएस डॉ. राम चंद्र ने जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यो के प्रति कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने तीन दिन के भीतर कक्षा-8 से कक्षा-9 और कक्षा-10 से कक्षा-11 में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों का नामांकन शत-प्रतिशत पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि लापरवाही मिलने पर संबंधित प्रधानाचार्य स्वयं जिम्मेदार होंगे। ट्रैक शिक्षा पोर्टल माध्यमिक शिक्षा विभाग का ऑनलाइन छात्र ट्रैकिंग सिस्टम है। इसके माध्यम से कक्षा-8 से 9 और कक्षा-10 से 11 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाता है।
इसी आधार पर स्कूल चलो अभियान, नामांकन की प्रगति और ड्रॉपआउट विद्यार्थियों की शासन स्तर पर निगरानी की जाती है। राज्य स्तरीय समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार गोण्डा का प्रदर्शन बेहद खराब मिला है। जिले में कक्षा-8 के 60,891 विद्यार्थियों में से केवल 10,291 और कक्षा-10 के 36,706 विद्यार्थियों में से मात्र 4,708 छात्रों का ही नामांकन पोर्टल पर दर्ज किया गया है। इससे जिले की प्रगति रिपोर्ट पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। डीआईओएस ने बताया कि 21 अप्रैल, 23 अप्रैल, 4 जून और 29 जून को भी इस संबंध में निर्देश जारी किए जा चुके हैं, लेकिन कई विद्यालयों ने अब तक नामांकन अपडेट नहीं किया। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई से 15 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण शुरू हो रहा है और शासन स्तर से नियमित समीक्षा की जाएगी। ऐसे में निर्धारित समय के भीतर पोर्टल अपडेट न करने वाले प्रधानाचार्यो के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play