—विज्ञापन—
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में निक्की भाटी की हत्या मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। निक्की की बहन कंचन ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों के साथ मिलकर पति विपिन ने उसे आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने सास, ससुर, जेठ और पति को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अब निक्की की भाभी ने चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं।
निक्की की भाभी ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। निक्की के भाई रोहित की पत्नी ने कहा है कि उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। निक्की के मां-बाप, कंचन और उसका पति रोहित उसके साथ मारपीट करते थे। मीनाक्षी ने कहा कि निक्की ने खुद ही आग लगाई थी और विपिन ऐसा नहीं कर सकता। विपिन निर्दोष है।
एक इंटरव्यू के दौरान मीनाक्षी ने कहा कि शादी के एक हफ्ते बाद ही दहेज में दी गई कार को इन्होंने बेच दिया और कहा कि यह गाड़ी बेकार है, हमने तो स्कॉर्पियो की मांग की थी। इसके बाद वे मारपीट करते थे। अधमरी हालत में मुझे मेरे घरवाले लेकर आए थे। वहां मैं कैद में थी, पुलिस वालों ने मुझे बाहर निकलवाया था।
#WATCH | Greater Noida: Accused of murdering his wife Nikki over dowry demands, Vipin Bhati says, "… I have no remorse. I haven't killed her. She died on her own. Husband and wife often have fights, it is very common…" pic.twitter.com/YrPFaYARuY
कंचन का कहना है कि हमें दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। 36 लाख रुपये और दहेज लाने की मांग की जा रही थी। इसी बीच गुरुवार को रात डेढ़ बजे से चार बजे के बीच मेरे साथ मारपीट भी की गई। उनका कहना था कि “एक के लिए तो दहेज मिल गया, दूसरी का क्या? अब तुम मर जाओ। हम दोबारा शादी कर लेंगे।” उन्होंने बताया कि मेरे साथ कई बार मारपीट की गई थी। मारपीट के बाद मैं कई बार बेहोश भी हो गई।
यह भी पढ़ें : निक्की भाटी से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, अंतिम संस्कार में साथ दिखे दोनों परिवार
कंचन ने कहा कि उसी शाम को निक्की के ऊपर कुछ डालकर आग लगा दी गई। मैंने उसे बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन बचा नहीं पाई। कोई उसे अस्पताल लेकर गया, लेकिन मुझे नहीं पता कौन, क्योंकि मैं बेहोश हो गई थी। बता दें कि यह पूरी घटना गुरुवार, 21 अगस्त को ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में हुई है।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in