निर्मला सीतारमण की भूटान यात्रा पर मौसम का ब्रेक, सिलिगुड़ी में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग – AajTak

Feedback
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के भूटान जाने वाले विमान को गुरुवार दोपहर खराब मौसम की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग करना पड़ा. भारी बारिश और वायुमंडल में कम दबाव के चलते सुरक्षा कारणों से विमान को सिलिगुड़ी के बागडोगरा एयरपोर्ट पर उतारा गया.
सीतारमण के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, उन्हें गुरुवार को भूटान पहुंचना था. लेकिन खराब मौसम की वजह से अब वह रात सिलिगुड़ी में रुकेंगी. प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, मौसम में सुधार होने पर वह शुक्रवार सुबह भूटान के लिए रवाना होंगी.
वित्त मंत्री का भूटान दौरा
सीतारमण 30 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक भूटान के आधिकारिक दौरे पर भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं. इस यात्रा में उनके साथ आर्थिक मामलों के विभाग का दल भी है. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, वित्त मंत्री अपने दौरे की शुरुआत 1765 में स्थापित ऐतिहासिक सांगेन चोखोर मठ के दर्शन से करेंगी, जहां सौ से अधिक भिक्षु उच्च स्तर की बौद्ध शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं.
भूटान के राजा से होगी मुलाकात
यात्रा के दौरान वह भारत सरकार के सहयोग से संचालित कई प्रमुख परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगी, जिनमें कुरिचू हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट, ग्यासुंग अकादमी, सांगेन चोखोर मठ और प्रसिद्ध पुनाखा जोंग शामिल हैं.
दौरे में वह भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और प्रधानमंत्री डैशो त्शेरिंग टोबगे से मुलाकात करेंगी. साथ ही भूटान के वित्त मंत्री लेकी डोरजी से द्विपक्षीय बैठक कर भारत-भूटान आर्थिक और वित्तीय साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगी.
(इनपुट: तपस सेनगुप्ता)
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News