नेपाल में क्रिकेट खेलेगा टीम इंडिया का स्टार, इस टीम ने किया साइन, शानदार रहा है करियर – aajtak.in

Feedback
टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत अब नेपाल प्रीमियर लीग (NPL) में खेलते नजर आएंगे. काठमांडू गोरखाज ने टूर्नामेंट के तीसरे सीजन के लिए भरत को अपने साथ जोड़ा है. वह आगामी सीजन के लिए इस टीम द्वारा साइन किए गए पहले विदेशी खिलाड़ी हैं.
केएस भरत ने इस साल जून में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. अब इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद वह नेपाल की फ्रेंचाइजी लीग में नई चुनौती के लिए तैयार हैं. काठमांडू गोरखाज को उम्मीद है कि उनके अनुभव से टीम को बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग दोनों विभागों में मजबूती मिलेगी.
काठमांडू गोरखाज ने केएस भरत की साइनिंग का ऐलान करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल चुके केएस भरत विकेट के पीछे अपने धैर्य और संयम के लिए जाने जाते हैं. वह टीम में अनुभव, भरोसा और सुरक्षित विकेटकीपिंग लेकर आएंगे.’ भरत घरेलू क्रिकेट के अनुभवी खिलाड़ियों में शामिल रहे और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 6000 से ज्यादा रन बनाए. लंबे घरेलू करियर के बाद उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली थी.
A post shared by Kathmandu Gorkhas (@ktmgorkhas)
केएस भरत ने भारत के लिए कुल 7 टेस्ट मैचों में 20.09 के एवरेज से 221 रन बनाए. उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट फरवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेला था. इसके बाद युवा विकेटकीपर बल्लेबाजों के उभरने और टीम में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के चलते वह कमबैक नहीं कर सके.
केएस भरत ने 32 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया. हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ने के बाद भी उन्होंने पेशेवर क्रिकेट खेलना जारी रखा है और अब नेपाल प्रीमियर लीग में उनका नया सफर शुरू होगा.
केएस भरत के पास इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का भी अनुभव है. वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. आईपीएल में उन्होंने कुल 10 मुकाबले खेले और 28.42 की औसत से 199 रन बनाए.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News