भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने गश्त के दौरान शराब तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया है। एसएसबी ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सीमा स्तंभ संख्या 254 के पास झालोन ईंट भट्ठे के पास हुई।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान मधुबनी जिले के लदनियां थाना क्षेत्र के योगिया गांव निवासी सिकंदर साह और मिथिलेश कुमार साह के रूप में हुई है। ये आरोपी नेपाल से शराब और बियर भारत ला रहे थे।
शराब और बियर को मोटरसाइकिलों की डिग्गी और सीट के नीचे छिपाकर रखा गया था। एसएसबी ने उनके पास से कुल 36.605 लीटर नेपाली अंग्रेजी शराब और बियर के साथ दो मोटरसाइकिलें जब्त की हैं।
जवानों को देखकर तस्करों ने भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पीछा कर पकड़ लिया गया। पूछताछ के बाद एसएसबी ने दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय थाने को सौंप दिया है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.