नोएडा: तेज रफ्तार कार ने 4 राहगीरों को रौंदा, फेमस यूट्यूबर मृदुल तिवारी ने ऐसे पहुंचाया अस्पताल – AajTak

Feedback
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सफीपुर के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक ही परिवार के चार राहगीर घायल हो गए. वहां मौके से गुजर रहे यूट्यूबर मृदुल तिवारी ने इंसानियत की मिसाल पेश की. मृदुल ने बिना समय गंवाए अपनी गाड़ी रोकी और सभी घायलों को तुरंत अपनी गाड़ी में बिठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. सोशल मीडिया पर इस घटना और मदद का वीडियो तेजी से वायरल हुआ है. 

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है. मामले की जांच की जा रही है. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.
हादसा सेक्टर-148 नोएडा में हुआ
पुलिस के अनुसार हादसा सेक्टर-148 नोएडा सफीपुर के पास उस समय हुआ. जब चार लोग सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान तेज गति से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने उन्हें टक्कर मार दी. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई. 
यूट्यूबर मृदुल तिवारी ने सभी घायलों को अपने गाड़ी में भरकर अस्पताल पहुंचाया. एसीपी ट्रैफिक पवन कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची. थाना नॉलेज पार्क पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया. 
दुर्घटना में शामिल कार को कब्जे में लिया
पुलिस के अनुसार हादसे में घायल हुए सभी लोगों को हल्की चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर है. पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को कब्जे में ले लिया है. साथ ही वाहन चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. वहीं घटना के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित हुआ. हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात सामान्य कराया.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News