नोएडा मेट्रो स्टेशन पर छात्र के बैग से मिला कारतूस: 12वीं क्लास का है छात्र, बयान के आधार पर पुलिस कर रही ज… – Dainik Bhaskar

सेक्टर-83 मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार सुबह सुरक्षा जांच के दौरान 12वीं के एक छात्र के बैग से जिंदा कारतूस मिलने से हड़कंप मच गया। एक्स-रे बैगेज स्कैनर में संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर सुरक्षा कर्मियों ने छात्र को रोककर बैग की तलाशी ली। इसके बाद यूपीएसएसए
पुलिस के अनुसार पकड़ा गया किशोर बागपत जिले के बिनौली थाना क्षेत्र के जीवाना मुल्तियाना गांव का रहने वाला है और 12वीं का छात्र है। पूछताछ में उसने बताया कि कुछ दिन पहले उसे रास्ते में कारतूस पड़ा मिला था। उसने उसे उठाकर अपने बैग में रख लिया था। उसके मुताबिक वह कारतूस बैग में होने की बात भूल गया था और उसी बैग के साथ मेट्रो स्टेशन पहुंच गया।
आपराधिक गतिविधि में शामिल तो नहीं हालांकि फेज-2 थाना पुलिस ने बरामद कारतूस को कब्जे में लेकर संबंधित धाराओं में गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस छात्र के बयान की सत्यता की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कारतूस आखिर कहां से आया, वह किस हथियार का है और कहीं इसका किसी आपराधिक गतिविधि से कोई संबंध तो नहीं है।
परिजनों से की जा सकती है पूछताछ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। छात्र के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था सामान्य रही और जांच प्रक्रिया के बाद यात्रियों का आवागमन सुचारु रूप से चलता रहा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News