नोखा क्षेत्र के गैर सरकारी स्कूलों के ‘स्कूल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन सेवा राजस्थान’ का वार्षिक सम्मेलन अणखीसर के एक निजी स्कूल में संपन्न हुआ। इस दौरान नोखा, पांचू और जसरासर ब्लॉक के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सम्मेलन में नोखा परिक्षेत्र के
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नोखा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण भादू थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्कूल वह स्थान हैं जहां समाज और राष्ट्र के लिए सुयोग्य नागरिक तैयार किए जाते हैं। चरित्र निर्माण स्कूलों का मुख्य लक्ष्य होना चाहिए, और यह कार्य एक सभ्य और सुसंस्कृत शिक्षक ही कर सकता है।
सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कोडाराम भादू ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आधे से अधिक बच्चे गैर सरकारी स्कूलों में अध्ययन कर रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि निजी स्कूल सरकार के ‘कॉरपोरेटर’ हैं, ‘कंपीटीटर’ नहीं।
जिलाध्यक्ष छगन सुथार ने संगठन को मजबूत करने की अपील की और कोरोनाकाल के दौरान ऑफलाइन पढ़ाए गए विद्यार्थियों के रुके हुए भुगतान को जारी करवाने का आग्रह किया।
पांचू ब्लॉक अध्यक्ष राजाराम बिश्नोई ने ‘दोहरे नामांकन’ के नाम पर रोके गए आरटीई भुगतान को शीघ्र जारी करवाने के लिए विभाग और सरकार से समन्वय स्थापित करने की मांग की।
संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से नोखा, पांचू और जसरासर के नए ब्लॉक अध्यक्षों का चुनाव किया गया। नोखा ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में ओमप्रकाश महिया, पांचू ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में नरसीराम जाखड़ और जसरासर ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में विक्रम चौधरी चुने गए। सभी नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्षों को अपनी कार्यकारिणी घोषित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर सेवा संगठन की वेबसाइट भी लॉन्च की गई।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष छगनलाल सुथार, घनश्याम स्वामी, रामस्वरूप बिश्नोई, मदन गोपाल कसवा, रामनिवास मिर्धा, रामेश्वर तर्ड, विमलेश ओला, श्रवण बिश्नोई, सीताराम, प्रेमकानत तर्ड, अमृत राम भाकर, भंवर सिंह भाटी, कैलाश तर्ड, हेतराम इंडिया, चंद्र सिंह सहित कई अन्य सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए। संस्था प्रधान देवराम बाना ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.