पश्चिम बंगाल की बीजेपी सरकार ने अपना पहला बजट पेश कर दिया है। इस बजट में कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं। बंगाल के वित्त मंत्री ने बजट में सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 18 से बढ़ाकर 34 फीसदी कर दिया है। इसके अलावा वित्त मंत्री ने कहा है कि एक लाख सरकारी पद भरे जाएंगे। इनमें से 33 फीसदी महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। शिक्षकों की 50 हजार और राज्य पुलिस विभाग में 20 हजार पद जल्द भरे जा सकते हैं।
बंगाल सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अपना पूर्ण बजट पेश किया है। इस बार बंगाल की पारंपरिक चटाईऔर जूट से तैयार की गई फाइल में बजट को विधानसभा लाया गया। इस बजट में सरकार ने कई बड़े ऐलान किए हैं जो कि इस तरह हैं
– सरकार बंगाल पुलिस के 20 हजार खाली पद भरेगी
– शिक्षकों के 50 हजार खाली पद भरे जाएंगे
– होम गार्ड,ग्रीन पुलिस और सिविक पुलिस की मासिक सैलरी में हजार की बढ़ोतरी
– एक लाख सरकारी पदों में महिलाओं का 33 फीसदी आरक्षण
– महिलाओं के आर्थिक मदद के लिए अन्नपूर्णा योजना, 36000 करोड़ का आवंटन
– राज्य के हर थाने में महिला पुलिस
सरकार ने रिटायर्ड पत्रकारों को हर महीने 5 हजार रुपये पेंशन देने का ऐलान किया है। इसके अलावा जो लोग राजनीतिक कारणों से जेल में थे उन्हें 10 हजार रुपये की पेंशन दी जाएगी। राज्य परिवहन निगम के बस कंडक्टरों का भी वेतन बढ़ाया गया है।
पश्चिम बंगालल की सरकार ने महिलाओं के लिए लिए मुफ्त बस सेवा जारी करने के लिए 550 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। इसके अलावा GRAMG योजना के लिए 14 हजार रुपये आवंटित किए गए हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य के सभी खदानों की निलामी अब ई-ऑक्शन के जरिए होगी। इससे पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा।
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार का पहला बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने सोमवार को कहा कि छह जुलाई को श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सरकारी अवकाश रहेगा। दासगुप्ता ने घोषणा की कि प्रदेश सरकार मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित करेगी तथा उनकी विरासत को संरक्षित करने के लिए पुस्तकालय और शोध केंद्र की स्थापना हेतु 200 करोड़ रुपये आवंटित करेगी।
एक अन्य सांस्कृतिक पहल के तहत सरकार ने ‘टैगोर सांस्कृतिक केंद्र’ स्थापित करने की योजना की भी घोषणा की। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दासगुप्ता ने कहा कि कालीघाट, तारापीठ और कंकालितला सहित प्रमुख शक्तिपीठों के लिए एक विरासत आयोग का गठन किया जाएगा। वित्त मंत्री ने बताया कि राज्य के प्रमुख तीर्थस्थलों के आसपास संपर्क व्यवस्था और पर्यटन अवसंरचना को बेहतर बनाने के लिए ‘बंगाल शक्तिपीठ सर्किट’ भी विकसित किया जाएगा। अन्य घोषणाओं में वित्त मंत्री ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कर्मियों को पेशेवर कर से छूट दी जाएगी।
विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ और ‘इंडियन एक्सप्रेस’ ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का ‘C सर्टिफिकेट’ भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play