25 मई को सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में गोचर होगा। इसके अलावा बुध 29 मई को मिथुन राशि में जाएंगे। वहीं शुक्र और गुरु भी इस महीने में गोचर करेंगे। बुध का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर होगा और चंद्रमा भी राशि परिवर्तन करते रहेंगे। आइए जानें इससे किन राशियों पर क्या असर होगा। ये साल के सबसे गर्म दिन होते हैं। मई में कई ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। ऐसे में कई राशियों के लिए समय उत्तम रहेगा। केतु भी 29 मई को बुध के नक्षत्रमें जाएंगे। आइए जानें इससे किन राशियों पर असर होगा।
नौदिनों में इन ग्रहों का बदलना संयोग ही है या इनका राशियों पर खास असर होगा। इसको जानने के लिए ये राशिफल पढ़ें –मेष राशि के लिए समय उत्तम रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। आपके दुश्मन बढ़ेंगे, लेकिन आप अपने दुश्मनों के लिए काफी हैं। लवलाइफ भी आपकी सक्सेसफुल रहेगी, विवाह के लिए मंजूरी मिल सकती है। वृषभ राशि के लिए कोई नया काम रंग ला सकता है और आपको तरक्की मिल सकती है। नौकरी और बिजनेस आपके लिए अच्छे योग लेकर आ रही है। आर्थिक मामलों में आपको अच्छे से कम्युनिकेशन करना होगा। आपके लिए सेविंग पर कंट्रोल जरूरी है। कर्क और वृश्चिक राशि के लिए भी सेहत से लेकर करियर में लाभ मिलेंगे। थोड़ा उतारचढ़ाव मिलेगा, लेकिन आपकी योजनाएं और क्रिएटिविटी अच्छी होगी।
मई की भीषण गर्मी से लोग पहले ही बेहाल हैं। चिलचिलाती धूप, लू के थपेड़ों और प्रचंड गर्मी के बीच अब 25 मई से दो जून तक नौतपा शुरू हो रहे हैं। पंचांग के अनुसार 25 मई से सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिससे सूर्य की किरणें सीधा धरती पर पड़ती हैं। यही वजह है कि इन दिनों में प्रचंड गर्मी अपने चरम पर पहुंच जाती हैं।नौतपा का धार्मिक महत्व भी है। इस दौरान दान-पुण्य करना बहुत फलदायी माना गया है। नौतपा में सूर्य देव को अर्घ्य देने, प्याऊ लगवाना और पानी, शरबत, सत्तू, मिट्टी के बर्तन, छाता, सूती वस्त्र, हाथ के पंखे व मौसमी फलों का दान करना, पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करना बहुत पुण्यदायी माना जाता है।
शार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने ‘आज तक’ (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play