Feedback
पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ईडी ने सुबह-सुबह छापेमारी की है. ईडी के अधिकारी करीब 20 गाड़ियों में पहुंचे हैं. संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-2 आवास पर ईडी ने छापेमारी की. जानकारी के मुताबिक सुबह 7:25 बजे रेड की कार्रवाई शुरू हुई.
सुरक्षा के लिए करीब तीन दर्जन CIA और SF जवान तैनात किए गए. वहीं इसे लेकर AAP सासंद संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी का सुपारी किलर ईडी आज फिर पंजाब पहुंच गया है.
सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर छापेमारी शुरू हो गई है. संजय सिंह ने कहा दो-तीन दिन तमाशा चलेगा, फर्ज़ी खबरे चलेंगी, सुपारी किलर वापस चले जायेंगे. फिर मालिक के द्वारा उनको नया टास्क दिया जायेगा.
संजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आगे कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार को बदनाम करने के लिए, पंजाब की जनता का काम रोकने के लिए और कितने हथकंडे अपनाओगे मोदी जी?
BJP का “सुपारी किलर” ED आज फिर पंजाब पहुँच गया है।
सरकार के कैबिनेट मंत्री @SanjeevArora_PB के घर छापेमारी शुरू हो गई है।
दो तीन दिन तमाशा चलेगा, फ़र्ज़ी ख़बरे चलेंगी सुपारी किलर वापस चले जायेंगे।
फिर मालिक के द्वारा उनको नया टास्क दिया जायेगा।
पंजाब की @BhagwantMann सरकार को…
वहीं, इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.
यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू