पंजाब के तरनतारन में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया – Bharat24live

Shubham Raja
Date: 02-10-26 16:58
Tarn Taran Encounter: भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर खालड़ा क्षेत्र में गुरुवार देर रात घुसपैठ की कोशिश को सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने नाकाम कर दिया. राजोके बीओपी के पास भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे दो संदिग्धों को जवानों ने फायरिंग में मार गिराया. दोनों की पहचान अभी नहीं हो सकी है. घटना के बाद शुक्रवार को पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया.
नाइट विजन कैमरों में दिखे संदिग्ध
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 12:35 बजे राजोके बीओपी पर तैनात BSF जवानों को सीमा पार से कुछ संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं. नाइट विजन कैमरों से निगरानी करने पर पाकिस्तान की ओर से 3 से 4 संदिग्ध लोगों को भारतीय क्षेत्र की तरफ बढ़ते देखा गया.
जवानों ने उन्हें रुकने की चेतावनी दी, लेकिन इसके बावजूद संदिग्ध आगे बढ़ते रहे. इसके बाद BSF ने फायरिंग की, जिसमें दो घुसपैठिए मारे गए. कार्रवाई के बाद सुरक्षा बलों ने दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया.
पहचान को लेकर अभी जांच जारी
मारे गए दोनों लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. शुरुआती जानकारी में उनके पाकिस्तान से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन BSF ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. अधिकारियों ने घटना की जानकारी पाकिस्तानी रेंजर्स को भी दी है.
तस्करी के एंगल से भी जांच
सीमा क्षेत्र में पिछले कुछ समय से ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थ और हथियार भारत भेजने की कोशिशें सामने आती रही हैं. ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां इस घटना की जांच तस्करी के एंगल से भी कर रही हैं. सूत्रों के मुताबिक, आशंका है कि मारे गए संदिग्ध नशे या हथियारों की तस्करी से जुड़े हो सकते हैं. हालांकि, इस बारे में BSF अधिकारियों की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
अन्य घुसपैठियों की तलाश जारी
निगरानी के दौरान 3 से 4 संदिग्धों के भारतीय सीमा की ओर बढ़ने की बात सामने आई थी. फायरिंग में दो लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि बाकी संदिग्धों का अभी पता नहीं चल पाया है.
इसी को देखते हुए शुक्रवार को सीमा से लगे इलाकों में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया गया. BSF और अन्य सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कहीं कोई दूसरा घुसपैठिया भारतीय क्षेत्र में दाखिल तो नहीं हो गया. इसके साथ ही घटनास्थल और आसपास हथियार, नशीले पदार्थ या कोई दूसरी संदिग्ध चीज मिलने की भी जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें- चीन की उड़ी नींद! अमेरिका ने ताइवान भेजा इस घातक हथियार की पहली खेप, जानें इसकी खासियत
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News