पंजाब नशामुक्ति में निभाएगा अग्रणी भूमिका: अमृतसर में राज्यपाल ने नशे के खात्मे का दिया संदेश; कहा-दुश्मन क… – Dainik Bhaskar

अमृतसर में ‘नशा मुक्त पंजाब संकल्प समारोह 2026’ में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पंजाब ने हर क्षेत्र में देश की अगुवाई की है और नशे के खात्मे में भी अपनी अग्रणी भूमिका निभाएगा। राज्यपाल कटारिया
उन्होंने नशा मुक्ति चेतना संघ पंजाब के प्रयासों की सराहना की, जिसने केवल तीन वर्षों में नशों के खिलाफ एक मजबूत जागरूकता अभियान खड़ा किया है। राज्यपाल ने कहा कि यदि सामूहिक प्रयास किए जाएं तो पंजाब दोबारा मजबूती से खड़ा हो सकता है। उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया।
समाज में नशों का फैलाव अत्यंत चिंता का विषय: पूर्व जस्टिस खेहर
इस मौके पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज में नशों का फैलाव अत्यंत चिंता का विषय है। उन्होंने इस सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए समाज के हर वर्ग से प्रयास करने का आग्रह किया।
डॉ. कृष्ण गोपाल ने कहा कि पंजाब का इतिहास गौरवशाली रहा है और यह प्रदेश नशों के खिलाफ लड़ाई में भी मजबूती से खड़ा रहेगा। उन्होंने नशे के जाल में फंसे युवाओं को बचाने और जो सुरक्षित हैं उन्हें भी बचाए रखने को समाज की साझा जिम्मेदारी बताया।
मूल सिद्धांतों से भटक रहे युवा: संत त्रिलोचन दास
इस मौके पर दर्शन दरबार बटाला के संत त्रिलोचन दास महाराज ने कहा कि युवा अपने मूल सिद्धांतों से दूर होकर भटक रहे हैं और उन्हें पुनः सही मार्ग पर लाना आवश्यक है। गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. करमजीत सिंह ने कहा कि नशों से मुक्ति के लिए युवाओं को खेलों और गुरबाणी से जोड़ना समय की मांग है। नशा मुक्ति चेतना संघ के प्रतिनिधि जसबीर सिंह ने कहा कि पंजाब की युवा पीढ़ी नशों के कारण प्रभावित हो रही है और यह एक गंभीर चिंता का विषय है।
नशा मुक्त पंजाब बनाने का लिया संकल्प
उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें नशों के माध्यम से देश को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत संघ के प्रांत संयोजक मदनजीत सिंह द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुई। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब के बाबा गुरदेव सिंह जी महाराज का धन्यवाद किया, जिन्होंने इस पवित्र स्थल पर कार्यक्रम आयोजित करने का अवसर प्रदान किया। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं, स्कूलों और कॉलेजों से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर नशा मुक्त पंजाब बनाने का संकल्प लिया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News