पंजाब में 3 दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल, बाढ़ को देखते हुए सीएम ने लिया निर्णय – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Punjab News: पंजाब में पिछले कुछ दिनों से कई जिलों में नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण लोग बाढ़ की मार झेल रहे हैं। ऐसे में आने वाले कुछ दिनों में बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सीएम भगवंत मान ने पंजाब राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों को 3 सितंबर 2025 तक बंद करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान शसन की ओर से अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे सुरक्षा को प्राथमिकता दें तथा प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।
यह भी पढ़ें- पंजाब सरकार ने जारी किए बाढ़ कंट्रोल रूम नंबर, आपात स्थितियों में तुरंत करें कॉल
पंजाब में पिछले कुछ दिनों से रावी नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण गुरदासपुर के दीनानगर विधानसभा क्षेत्र और डेरा बाबा नानक समेत पंजाब के कई अन्य जिले के लोग बाढ़ की मार को झेल रहे हैं। बाढ़ के कारण लोगों को काफी नुकसान हो रहा है। कई स्थानों पर बाढ़ के कारण लोगों को अपने पशुओं और कई घरेलू सामान भी गंवाना पड़ा है। जिसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों में 31 अगस्त तक छुट्टियां घोषित की थीं। इसके बाद अभी भी कई स्थानों पर बाढ़ के खतरे को देखते हुए सीएम भगवंत मान ने राज्य के सभी स्कूलों को 3 सितंबर तक बंद रखने के आदेश दिए है।
ਮਾਨਯੋਗ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਸ੍:ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਜੀ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਹੜ੍ਹਾਂ ਦੀ ਸਥਿਤੀ ਨੂੰ ਧਿਆਨ ਵਿੱਚ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ ਸੂਬੇ ਦੇ ਸਾਰੇ ਸਰਕਾਰੀ/ਏਡਿਡ /ਮਾਨਤਾ ਪ੍ਰਾਪਤ ਅਤੇ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ ਮਿਤੀ 3 ਸਤੰਬਰ 2025 ਤੱਕ ਛੁੱਟੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਂਦੀਆਂ ਹਨ |

🙏 ਮਾਪਿਆਂ ਅਤੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਬੇਨਤੀ ਹੈ ਕਿ…
पिछले दिनों बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के कई स्कूलों में कई फीट पानी का स्तर देखा गया था। बाढ़ के पानी के कारण स्कूलों के अंदर काफी मिट्टी भर गई थी। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पीएम ने 31 अगस्त तक स्कूलों को बंद किया था। वहीं बाढ़ के कारण अभी भी कई इलाकों के स्कूलों में पानी भरा हुआ है। इसके बाद बाढ़ की मार झेल रहे लोगों और अभिभावकों द्वारा सीएम आने वाले दिनों में छुट्टियां बढ़ाने की मांग की जा रही थी, ताकि बच्चों को स्कूलों में साफ-सुथरा माहौल मिल सके। जिसके बाद अब सीएम भगवंत मान ने सभी स्कूलों को 3 सितंबर तक बंद रखने का निर्णय लिया है।
यह भी पढ़ें- पंजाब में 37 साल की सबसे बड़ी बाढ़, केंद्र पर बरसे जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा पंजाब, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News