पंजाब में AAP ने फूंका चुनावी बिगुल, आज से शुरू करेगी प्रचार अभियान – AajTak

Feedback
पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं. आम आदमी पार्टी आज से इसके लिए घर-घर जाकर प्रचार करने वाली है. आम आदमी पार्टी ने 2027 के चुनाव के लिए अपना कैंपेन पैम्फलेट भी औपचारिक रूप से जारी कर दिया है. 
आम आदमी पार्टी रविवार से इस कैंपेन पैम्फलेट को घर-घर जाकर लोगों तक पहुंचाएगी. शनिवार को सूबे के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस पैम्फलेट को लॉन्च किया. इस दौरान AAP नेता मनीष सिसोदिया, पंजाब के कैबिनेट मंत्री और पार्टी के अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद रहे. 
‘मान दे मुनाफ़े’ प्रचार अभियान की शुरुआत
आम आदमी पार्टी के इस कैंपेन पैम्फलेट में AAP सरकार द्वारा पिछले पांच सालों में किए गए कार्यों के बारे में बताया गया है. साथ ही, इस पैम्फलेट में यह भी बताया गया है कि लोगों को चुनाव में दूसरी विपक्षी पार्टियों को क्यों वोट नहीं करना चाहिए. इस प्रचार का नाम ‘मान दे मुनाफ़े’ रखा गया है. 
एक ओर जहां, आम आदमी पार्टी रविवार से अपना घर-घर जाकर प्रचार अभियान शुरू करने वाली है. तो वहीं, दूसरी ओर मुख्यमंत्री भगवंत मान भी संगरूर जिले में अपनी विधानसभा सीट, धुरी में प्रचार करने वाले हैं. 
यह भी पढ़ें: पंजाब: ASI हरजीत सिंह हत्याकांड में सामने आया PAK कनेक्शन, मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
शुक्रवार को आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने बताया था कि पार्टी रविवार से इस प्रचार अभियान की शुरुआत करने वाली है. इसमें 2 लाख 68,533 बूथ कमेटी सदस्य लोगों के घर जाएंगे और भगवंत मान सरकार के कार्यों के बारे में बताएंगे. 
सदस्यता अभियान भी चलाएगी AAP
डोर-टू-डोर कैंपेन के साथ AAP सदस्यता अभियान भी शुरू करने वाली है. पार्टी कार्यकर्ता लोगों को संगठन से जोड़ने की कोशिश करेंगे. इस दौरान चुनावी पैम्फलेट भी लोगों तक पहुंचाया जाएगा. AAP का यह अभियान 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है. पार्टी अपने साढ़े चार साल के कामकाज को लेकर सीधे मतदाताओं के बीच जाने की तैयारी में है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News