पंजाब- राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल पर ED रेड: दिल्ली-छत्तीसगढ़ में रेड के बाद BJP सत्ता में आई; AAP बोली- इसक… – Dainik Bhaskar

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के 9 ठिकानों पर एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने रेड की। बुधवार (15 अप्रैल) सुबह साढ़े 7 बजे दिल्ली से ED की टीमें जालंधर में उनके घर, लवली स्वीट्स, लवली ऑटोज, लवली प्
हालांकि, ED ने अभी तक जांच के बारे में कुछ नहीं कहा है, लेकिन ED सूत्रों के मुताबिक यह मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा मामला है। इसे अशोक मित्तल और उनके बेटे से जोड़ा जा रहा है। उनके बेटे के ठिकानों पर भी जांच की गई है। रेड के बाद AAP नेताओं ने BJP को घेरा।
CM भगवंत मान ने लिखा- भाजपा की पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू। टिपिकल मोदी स्टाइल। इस पर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू ने जवाब देते हुए लिखा- आपकी पार्टी तो चोरों और लुटेरों की पार्टी है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत गंदगी साफ कर रहे हैं।
वहीं, दिल्ली AAP के नेता सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया (X) पर लिखा- सूत्रों के मुताबिक, AAP सांसद अशोक मित्तल पर ED की छापेमारी के पीछे राघव चड्ढा का हाथ है। करीब 12 दिन पहले AAP ने सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया था। इसके बाद अशोक मित्तल को उपनेता बनाया गया।
अशोक पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फाउंडर और चांसलर हैं। 2022 में राज्यसभा सांसद बने थे। ED की रेड की टाइमिंग बहुत अहम मानी जा रही है। पंजाब में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसी वजह से AAP इसे चुनाव से जोड़ रही है।
इससे पहले पश्चिम बंगाल, दिल्ली, तमिलनाडु, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी चुनाव से पहले केंद्रीय एजेंसियों की रेड हुई। इनमें दिल्ली और छत्तीसगढ़ में BJP सत्ता में आ गई। तेलंगाना में सत्ता बदल गई। हालांकि, तमिलनाडु और झारखंड में BJP को कामयाबी नहीं मिली। पश्चिम बंगाल में अभी वोटिंग होनी है।
गुरुग्राम के DLF बिल्डिंग में सर्च ऑपरेशन चला
गुरुग्राम के साइबर पार्क के दो टावरों में बने ऑफिस में रेड की गई। इसी बिल्डिंग में अशोक मित्तल के मास्टर्स यूनियन स्कूल ऑफ बिजनेस का ऑफिस है। एक ऑफिस टावर के ग्राउंड फ्लोर हैं, जबकि एक अन्य टावर की चौथी मंजिल पर की गई रेड।
सूत्रों की मानें तो सुबह सुबह ED की टीम तलाशी के लिए DLF बिल्डिंग में पहुंची। यहां मास्टर्स यूनियन स्कूल ऑफ बिजनेस के ऑफिस में कई घंटों तक तलाशी अभियान चला।
अब पढ़िए किस नेता ने क्या कहा…
CM ने लिखा- टिपिकल मोदी स्टाइल CM भगवंत मान ने सोशल मीडिया (X) पर लिखा- भाजपा द्वारा पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू… आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी में ED की रेड.. टिपिकल मोदी स्टाइल..। हम वो पत्ते नहीं, जो शाख से टूट कर गिर जाएंगे। आंधियों को कह दो अपनी औकात में रहे।
केजरीवाल ने कहा- बीजेपी को इसका करारा जवाब देंगे अरविंद केजरीवाल ने कहा- मोदी जी ने पंजाब में चुनावों की तैयारी शुरू कर दी। लेकिन पंजाब के लोग ये बर्दाश्त नहीं करेंगे। बीजेपी को इसका करारा जवाब देंगे।
CM भगवंत मान की पोस्ट…
बिट्‌टू बोले- AAP चोरों और लुटेरों की पार्टी CM भगवंत मान की पोस्ट पर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू ने जवाब दिया है। उन्होंने लिखा- भगवंत मान, आपकी पार्टी तो चोरों और लुटेरों की पार्टी है। पंजाब की जनता राज्य के मंत्रियों के खिलाफ मामले दर्ज करवा रही है और जांच एजेंसियां कुछ भ्रष्ट सांसदों को पकड़ रही हैं। PM मोदी की नीति स्वच्छ भारत है। इसके तहत गंदगी निश्चित रूप से साफ हो जाएगी।
सिसोदिया ने कहा- चुनाव से पहले फौज का पहला दस्ता भेजा AAP के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा- जब भी किसी राज्य में चुनाव होता है तो मोदी अपनी चुनावी फौज का पहला दस्ता भेजते हैं- ED और CBI का। रेड करने का ड्रामा चलता है। फिर दंगे भड़काने वाली फौज जाती है। इसके बाद अमित शाह और मोदी के दौरे होते हैं। लेकिन मोदी ध्यान रखियेगा। ये पंजाब है। यहां बाबा साहेब और भगत सिंह से नफरत करने वालों की दाल नहीं गलने वाली।
संजय सिंह ने कहा- पंजाब में BJP बुरी तरह हारेगी AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा- जहां-जहां चुनाव होता है BJP अपनी एजेंसियों को पहले भेज देती है। पंजाब चुनाव से पहले राज्यसभा में AAP के उपनेता अशोक मित्तल के घर ED की छापेमारी उसी की एक शुरुआत है। इस खेल से कोई फायदा नही। पंजाब में BJP बुरी तरह हारेगी।
बलबीर सिंह बोले- पिंजरे में बंद पिटबुल को छोड़ा सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने लिखा- भाजपा द्वारा आम आदमी पार्टी को कुचलने के लिए शर्मनाक और असंवैधानिक हथकंडे बेशर्मी से जारी रखे जा रहे हैं। अब पिंजरे में बंद पिटबुल (ED) को हमारे सांसद अशोक मित्तल पर छोड़ दिया गया है। हमारी पार्टी पर पिछली ईडी रेड से क्या हासिल हुआ? हमें परेशान करने और हमारे अधिकारों की हत्या करने के अलावा? कुछ नहीं। हम जीतेंगे। वहीं मंत्री हरभजन सिंह ETO ने लिखा- जब-जब भाजपा डरती है, ED को आगे करती है।
बैंस ने लिखा- बस दबाव बनाने की रणनीति मंत्री हरजोत बैंस ने लिखा- एजेंसियों का असंवैधानिक दुरुपयोग आम आदमी पार्टी के खिलाफ भाजपा का पसंदीदा हथियार (गो-टू टैक्टिक) है। अब हमारे राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल पर ईडी (ED) को छोड़ दिया गया है। पिछली छापेमारी? कोई सबूत नहीं, कोई मामला नहीं, बस दबाव बनाने की रणनीति। अगर कुछ है, तो मोदी को अब तक कम से कम यह सीख लेना चाहिए था कि हम पीछे नहीं हटेंगे। सत्य की जीत होगी।
चुनाव से पहले नेताओं पर एक्शन का ट्रेंड AAP ने इस रेड को 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़ा है। इससे पहले भी चुनावी राज्यों में एजेंसियों की कार्रवाई तेज होने के कई उदाहरण सामने आ चुके हैं। 13 अप्रैल 2026 को पश्चिम बंगाल में चुनावी रणनीतिकार संस्था आईपैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल को कोयला तस्करी मामले में गिरफ्तार किया गया।
इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल में ही 9 अप्रैल 2026 को कृष्णा दमानी पर साउथ पॉइंट एजुकेशन सोसाइटी फंड हेराफेरी और 28 मार्च 2026 को अमित गांगुली पर जमीन कब्जाने और जालसाजी के मामले में कार्रवाई की गई।
इससे पहले 21 मार्च 2024 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भी ED ने चुनाव से पहले शराब नीति में गड़बड़ी के आरोप लगा गिरफ्तारी की थी। इसी मामले में तेलंगाना की नेता कविता पर 15 मार्च 2024 को रेड और गिरफ्तारी हुई थी।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम नेता हेमंत सोरेन पर 31 जनवरी 2024 को जमीन घोटाला मामले में ईडी ने कार्रवाई की थी। दिल्ली शराब नीति मामले में ही आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह पर 4 अक्टूबर 2023 और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर 9 मार्च 2023 को रेड और गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई थी।
पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और झारखंड से जुड़े इन नेताओं पर चुनाव से पहले रेड हुई हैं। ये वो राज्य थे जहां पर गैर-भाजपा सरकारें थीं।
ED रेड और चुनावी नतीजे…
2023 में पीएम मोदी से की थी मुलाकात 2023 में अशोक मित्तल ने अपने परिवार के साथ PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस दौरान मित्तल ने प्रधानमंत्री को 2019 में उनके एलपीयू दौरे की याद दिलाई।
कौन हैं अशोक मित्तल अशोक मित्तल के पिता बलदेव राज मित्तल ने 1961 में 500 रुपए का कर्ज लेकर जालंधर कैंटोंमेंट एरिया में एक मिठाई की दुकान खोली थी। इसका नाम लवली स्वीट हाउस रखा। सबसे पहले 1968 में बड़े बेटे रमेश मित्तल ने पिता के इस व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए 11वीं के बाद पढ़ाई ही छोड़ दी।
इसके बाद 1977 में दूसरे बेटे नरेश भी व्यवसाय से जुड़ गए। देखते ही देखते लवली स्वीट फेमस हो गई। 1986 में ये जालंधर की सबसे प्रतिष्ठित और बड़ी मिठाई की दुकान हो गई। 1984 में अशोक ने भी पिता के व्यवसाय में कदम रख दिया। 2004 में बलदेव राज मित्तल का निधन हो गया था।
1991 में ऑटोमोबाइल सेक्टर में कारोबार शुरू किया अशोक पढ़ाई के साथ-साथ पिता की मिठाई के दुकान पर भी काम करते थे। वह अपने बड़े भाई की मदद करते थे। पढ़ाई पूरी हुई तो 1991 में अशोक ने ऑटोमोबाइल सेक्टर में कारोबार शुरू किया। बजाज कंपनी की डीलरशिप ले ली। 1996 में मारुति सुजुकी की डीलरशिप ली। देखते ही देखते अशोक पंजाब के टॉप ऑटोमोबाइल डीलर बन गए।
3.5 एकड़ जमीन लेकर कॉलेज की स्थापना की 2001 में अशोक ने फगवाड़ा में 3.5 एकड़ जमीन लेकर कॉलेज की स्थापना की। 2005 में लवली कॉलेज को प्राइवेट यूनिवर्सिटी का दर्जा मिल गया। अब ये लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के नाम से पूरी दुनिया में जानी जाती है।
करीब 50 देशों के 40 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं यहां पढ़ते हैं। अब इसका 600 एकड़ में विस्तार हो चुका है। 3600 से ज्यादा शिक्षक यहां पढ़ाते हैं। लवली ग्रुप का सालाना टर्न ओवर करीब 850 करोड़ का हो गया है।
———
ये खबर भी पढ़ें…
पंजाब सरकार ने राघव चड्‌ढा की सुरक्षा छीनी, AAP का दावा- केंद्र से Z+ सिक्योरिटी मिलेगी
आम आदमी पार्टी (AAP) और उसके राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा के बीच का विवाद और बढ़ गया है। पंजाब की CM भगवंत मान की अगुआई वाली AAP सरकार ने राघव चड्‌ढा की सिक्योरिटी छीन ली है। पंजाब के सहप्रभारी, सांसद और राज्यसभा में डिप्टी लीडर होने के नाते राघव चड्‌ढा को पंजाब पुलिस की सिक्योरिटी मिली थी। (पढ़ें पूरी खबर)
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News