Feedback
बिहार की राजधानी पटना में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके दामाद को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी मुकेश कुमार ने अपनी 55 साल की सास उर्मिला देवी की गोली मारकर हत्या की थी. हत्या के पीछे वजह पत्नी और उसके प्रेमी से जुड़ा शक बताया जा रहा है. मुकेश को शक था कि उसकी सास पत्नी को उसके प्रेमी से मिलने में मदद करती थी.
मामला पटना के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में चैली रोड के पास का है. 29 अक्टूबर को यहां एक अस्पताल में काम करने वाली उर्मिला देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उस वक्त हमलावर की पहचान नहीं हो पाई थी. पुलिस ने जांच शुरू की तो शक की सुई उर्मिला देवी के दामाद मुकेश कुमार तक पहुंची.
यह भी पढ़ें: पत्नी का किसी से अफेयर है… इसी शक में पति ने चाकू से कर दी हत्या… फिर खुद को भी किया घायल
पुलिस के मुताबिक, 29 अक्टूबर को उर्मिला देवी पर गोली चलाई गई थी. उर्मिला एक अस्पताल में काम करती थीं. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. जांच की गंभीरता को देखते हुए सचिवालय-01 एसडीपीओ के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई गई.
पुलिस ने जांच और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की. इसी दौरान मुकेश कुमार का नाम सामने आया. पुलिस का कहना है कि मुकेश को शक था कि उसकी पत्नी का किसी व्यक्ति से अफेयर है. उसे लगता था कि उसकी सास पत्नी को उस व्यक्ति से मिलने में मदद करती है. पुलिस इसी शक को हत्या की वजह मानकर जांच कर रही है.
फ्लैट से 21 कारतूस और चाकू बरामद
पुलिस ने मुकेश के फ्लैट पर छापा मारा. तलाशी के दौरान फ्लैट से 21 कारतूस और एक चाकू बरामद किया गया. इसके बाद पुलिस ने 30 अक्टूबर की देर रात करीब 1:30 बजे खगौल थाना क्षेत्र से मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, मुकेश का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और इस मामले में किसी दूसरे व्यक्ति की भूमिका की भी जांच हो रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू