'पदमुक्त कर फांसी पर लटका देना चाहिए', ज्ञानेश कुमार पर RJD MLA का विवादित बयान – AajTak

Feedback
राष्ट्रीय जनता दल के विधायक भाई बीरेंद्र ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फांसी पर लटका देना चाहिए. मनेर से आरजेडी विधायक ने विवादित बयान देते हुए Gen Z और युवाओं से अपील की. इसके बाद उन्होंने कहा कि अगर देश में लोकतंत्र को बचाना है तो मोदी सरकार को हटाना है और ज्ञानेश कुमार को पदमुक्त कर फांसी पर लटका देना चाहिए. 
आरजेडी विधायक ने एमएलसी चुनाव पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि RJD चार-पांच सीटें जीतेंगी लेकिन हम एक ही सीट जीत पाए. उन्होंने कहा कि कहीं न कहीं घालमेल हुआ है. जिस तरह से ये नतीजे आए हैं ये आश्चर्यजनक हैं. हमें उम्मीद थी कि हम 5 सीट जीतेंगे, लेकिन हम जीन नहीं सके. हम इन नतीजों की समीक्षा करेंगे. 
उन्होंने वोट चोरी का मुद्दा उठाया और कहा कि वोट चोर को हटाने के लिए हम दिल्ली जा रहे हैं. वहां से हम वोट चोरों को खदेड़ने का काम करेंगे. 
उन्होंने GEN Z और नौजवानों से अपील करते हुए कहा, ” जेन जी और युवाओं से मेरा हमेशा अपील रहता है कि देश के लोकतंत्र को बचाना है तो मोदी सरकार को हटाना है और जिसने वोट चोरी की है, जिसने लोकतंत्र की हत्या की है, ज्ञानेश कुमार को पदमुक्त करके फांसी के तख्ते पर लटकाना चाहिए.”
भाई बीरेंद्र अपने विवादित बयानों के लिए खासकर जाने जाते हैं. एक बार उन्होंने एक पंचायत सचिव को फोन पर कथित तौर पर धमकाते हुए  ‘जूता से मारेंगे तुमको खींचकर…’ जैसे विवादित शब्दों का इस्तेमाल किया था. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News