परिसीमन बिल फिर से फेल होता है तो क्या होगा? CJP की लीगल हेड रतना सिंह क्या बोलीं? – ABP News

परिसीमन बिल (Delimitation Bill) को लेकर विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर है. 30 नवंबर से शुरू होने वाले विशेष संसद सत्र में सरकार 131वां संशोधन विधेयक दोबारा पेश करने जा रही है, जिसका मकसद लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाना है, जिससे नए परिसीमन का रास्ता खुलेगा. इस पर कॉकरोच जनता पार्टी का भी बयान आया है.
सीजेपी की लीगल हेड रतना सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर सवाल उठाए. उन्होंने लिखा कि अगर परिसीमन विधेयक फिर से विफल हो जाता है, तो मोदी सरकार क्या खोएगी? उन्होंने आगे लिखा- सत्ता खोएगी. इसके अलावा सीजेपी ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि वो राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठें और परिसीमन विधेयक का विरोध कर राष्ट्र के लिए एक मजबूत रुख अपनाएं. 
What does the Modi govt lose if the delimitation bill fails again? It’s power.

अभिजीत दीपके ने कहा है कि डिलिमिटेशन लागू कर बीजेपी भारत के चुनावी नक्शे को फिर से तैयार करना चाहती हैं. हालांकि इस नए नक्शे में देश के युवाओं की जगह कहां है? दीपके का कहना है कि आज भारत की 58 फीसदी आबादी 35 साल से कम उम्र की है. 2029 तक यह आंकड़ा 60 फीसदी के करीब पहुंचने की उम्मीद है.
पहले असफल हुई थी सरकार
परिसीमन बिल को पारित कराने के पहले प्रयास में सरकार असफल हुई थी. 17 अप्रैल 2026 को लोकसभा में NDA के पक्ष में 298 वोट पड़े, जबकि 230 वोट विरोध में पड़े थे. उस समय कुल 528 सदस्यों ने वोटिंग की थी, तब दो-तिहाई बहुमत के लिए 352 वोट की जरूरत थी लेकिन NDA 54 वोटों से पीछे रह गई. 
सीटों का गणित 
किसी भी संविधान संशोधन विधेयक को पास कराने के लिए संसद के दोनों सदनों में सदस्यों के दो-तिहाई समर्थन की जरूरत होती है. नवंबर 2026 तक लोकसभा में कुल 540 सदस्य हैं और 3 सीटें खाली हैं. ऐसे में अगर सभी सांसद मतदान करते हैं, तो विधेयक पारित करने के लिए 360 वोट चाहिए होंगे. NDA के सांसदों की संख्या 293 से बढ़कर 320 हो गई है. ये बढ़ोतरी TMC के 20 बागी सांसदों और शिवसेना (UBT) के 9 में से 6 सांसदों के समर्थन से हुई है.
ये भी पढ़ें
स्टालिन-पवार को मनाने कौन-कौन रवाना? खरगे-सोनिया, ममता अखिलेश समेत ये रही पूरी लिस्ट
संतोष सिंह पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय है. एबीपी न्यूज में नेशनल और इंटरनेशनल खबरें लिखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज़ पर फोकस रहता है. एबीपी न्यूज से पहले इनशॉर्ट्स में बतौर 5 साल सब एडिटर सेवाएं दे चुके हैं, जहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, कंटेंट राइटिंग में अनुभव हासिल किया. साल 2015 में जागरण कॉलेज ऑफ मास कम्युनिकेशन से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया है. संपर्क करें- santosh.jimmc@gmail.com, एक्स हैंडल- https://x.com/SantuPal000
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News