वाराणसी। केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आश्वस्त किया है कि पर्यटन उद्योग की चुनौतियों का समाधान कराया जाएगा। उद्यमियों को ज्यादा संसाधन और बेहतर माहौल मिले, इसके लिए सरकार प्रयासरत है। उन्होंने जोर दे कर कहा कि पर्यटन उद्योग देश का ग्रोथ इंजन है। केंद्रीय मंत्री रविवार को फेडरेशन ऑफ होटल ऐंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएचआरएआई) के 56वें अधिवेशन के समापन समारोह में मुख्य अतिथि थे। बड़ालालपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी वर्षों में जीडीपी में इसकी पांच फीसदी भागीदारी को बढ़ाकर 10 फीसदी करने का लक्ष्य रखा है। जिससे कृषि के बाद सबसे ज्यादा योगदान देने वाला उद्योग पर्यटन हो जायेगा। उन्होंने कहा कि एक दशक में होटल इंडस्ट्री में बेहतर संभावनाएं दिख रही हैं। जिसका लाभ भारत के प्रत्येक नागरिक को मिल रहा है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मेवाड़ राजघराने के डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने कहा कि आज इटली से ज्यादा डेस्टिनेशन वेडिंग हिन्दुस्तान में हो रही है। मेवाड़ समेत राजस्थान में यह काफी प्रचलित है。
पहाड़ चुनौती नहीं हमारी शक्ति: सुक्खू
इससे पहले समापन दिवस के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में पहाड़ हमारे लिए चुनौती नहीं हैं बल्कि वही हमारी शक्ति हैं। हम पर्यटन को ज्यादा से ज्यादा प्रचारित करने के लिए दुनियाभर की टूरिज्म इंडस्ट्री को आमंत्रित कर रहे हैं। हमारी सरकार दुनियाभर के पर्यटकों को प्रकृति के निकट रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि हिमाचल की एयर कनेक्टिविटी को और सहज किया जाए। इसके लिए धर्मशाला में एयरोसिटी का काम अंतिम चरण में है। प्रदेश में होटल और रेस्टोरेंट क्षेत्र में निवेश के लिए सरकार ने बेहतर फ्रेमवर्क तैयार किया है। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल एवं आयोजन सचिव गरीश ओबेरॉय ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का अभिनंदन किया। वहीं इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के 56 विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
बनारसी पान का आनंद लिया
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने होटल में बनारसी पान के स्टॉल पर पान का लुत्फ उठाया। स्टॉलों के निरीक्षण के दौरान वह पान के स्टॉल पर रुके और बनारस के जीआई उत्पाद पान की खासियत को भी जाना।
भारत-श्रीलंका के संबंध होंगे मजबूत
श्रीलंका की हाई कमिश्नर महिशिनी कोलोन ने कहा कि भारत और श्रीलंका के रिश्ते बहुत अच्छे हैं। मेरा विश्वास है कि यह आयोजन निश्चित रूप से दोनों देशों को और करीब लाने का माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि अभी हर साल लगभग पौने तीन लाख श्रीलंकाई भारत आते हैं और लगभग पांच लाख भारतीय श्रीलंका जाते हैं। इसलिए हमें एक-दूसरे के देशों में ज़्यादा निवेश करना चाहिए और लोगों के बीच आपसी संबंध बढ़ाने पर काम करना चाहिए।
पर्यटन में बेहतर संवाद को अंग्रेजी जरूरी
फेडरेशन ऑफ होटल ऐंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल ने कहा कि पर्यटन उद्योग में अंग्रेजी की अहम भूमिका है। बल्कि यह कहें कि यह जरूरी है। इसलिए जो लोग इस क्षेत्र में अपना कॅरियर बनाना चाहते हैं उन्हें अंग्रेजी भाषा में बेहतर संवाद करना होगा।
शॉर्ट बायो : वाचस्पति उपाध्याय
करीब 15 वर्षों से पत्रकारिता के पेशे से जुड़ा हूं। वर्तमान में हिन्दुस्तान वाराणसी यूनिट में कार्यरत हूं।
परिचय एवं अनुभव
वाचस्पति उपाध्याय हिन्दुस्तान समाचार पत्र के वाराणसी यूनिट में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। करीब 15 वर्षों के अनुभव के साथ वर्तमान में नगर निगम, विकास प्राधिकरण और बिजनेस तथा आरएसएस बीट पर कार्य करते हैं।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
वाचस्पति उपाध्याय ने अपने करियर की शुरुआत करियर्स 360 मैगजीन नई दिल्ली से किया। वर्ष 2010 में इस मैगजजीन में शिक्षा और करियर से जुड़े मुद्दों पर लेखन किया। इसके बाद वर्ष दिसंबर 2011 में प्रतिष्ठित समाचार पत्र हिन्दुस्तान के हिन्दुस्तान जॉब्स में कार्य शुरू किया। फिर करीब छह माह बाद गुरुग्राम में जुलाई 2015 तक रिपोर्टिंग किया। अगस्त 2015 से वाराणसी यूनिट में कार्यरत हूं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बीएचयू से अर्थशास्त्र में स्नातक, इतिहास में स्नातकोत्तर करने के बाद मुंबई स्थित जर्नलिज्म मेंटर संस्था से मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा किया। वर्तमान में नगर निगम, वाराणसी विकास प्राधिकरण, आरएसएस, बिजनेस बीट पर कार्य कर रहा हूं।
विजन
वाचस्पति उपाध्याय का मानना है कि पुष्ट होने वाले और प्रमाणित तथ्यों पर आधारित पत्रकारिता इसकी आधारशिला है।
विशेषज्ञता
जनता के मुद्दों पर आधारित रिपोर्टिंग करना और जन समस्याओं का समाधान करते हुए अपने पाठकों और आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए खबरें लिखना।
अपने बीट से इतर बड़े आयोजनों को प्रतिद्वंदी अखबारों की तुलना में बेहतर तरीके से प्रस्तुत करना।
इंटरनेशनल टेंपल कांक्लेव, अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह, पिछले वर्ष मुंबई में इंडिया मैरिटाइम वीक 2025 समेत बनारस की प्राचीन धार्मिक संस्थाओं के विशेष आयोजनों को बेहतर तरीके से लिखना।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play