पर्सनल लॉ संविधान से ऊपर नहीं: विहिप – Hindustan

विश्च हिंदू परिषद (विहिप) ने मंगलवार को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रस्तावित संविधान और शरिया संरक्षण आंदोलन का विरोध किया है। साथ ही कहा है कि कोई भी पर्सनल लॉ संविधान से ऊपर नहीं हो सकता। विहिप का आरोप है कि संविधान और इस्लामिक कानून को एक बराबर रखकर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड देश की एकता के साथ खिलवाड़ कर रहा है। कहा कि वे संविधान को स्वीकार करें, कानून का पालन करें और देश का सम्मान करें, यही असली सुरक्षा है। मालूम हो कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने पिछले हफ्ते देशव्यापी आंदोलन की घोषणा की थी।
इसके तहत प्रमुख शहरों में जनसभाओं और विरोध प्रदर्शन की योजना है। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का आरोप है कि मुसलमानों के साथ भेदभाव हो रहा है और इसको लेकर वह एक श्वेत पत्र भी जारी करेगा। इस प्रकरण पर विहिप के केंद्रीय संयुक्त सचिव विजय शंकर तिवारी ने कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने भारत के संविधान की तुलना शरिया से की है, जो पूरी तरह से असंवैधानिक है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News