पवन सिंह Topic in the Hindi News – पवन सिंह Trending Topics by Articles, Videos, Photos Online – TV9 Bharatvarsh

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह को ‘पावर स्टार’ के नाम से भी जाना जाता है. वह एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ शानदार सिंगर भी हैं. उनका जन्म 5 जनवरी 1986 को बिहार के आरा के पास जोकहरी गांव में हुआ था. उन्होंने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत महज 6 साल की उम्र में की थी. अब पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ बॉलीवुड के लिए भी गाने गाते हैं. उनके कई हिंदी गाने हिट हो चुके हैं.
पवन सिंह के आए दिन नए-नए म्यूजिक वीडियो रिलीज होते रहते हैं. उन्होंने कई हिट भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया है और उनके गाने भी काफी लोकप्रिय हैं. साल 2024 में उन्होंने हिंदी फिल्म स्त्री के लिए एक गाना ‘आई नहीं’ गाया था, जो उस साल का बड़ा हिट सॉन्ग साबित हुआ था. पवन सिंह का ‘लॉलीपॉल लागेलू’ गाना ग्लोबल हिट हुआ था. पवन सिंह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में छाए रहते हैं. भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ भी उनका रिश्ता रहा है. हालांकि ये रिश्ता काफी विवादों में रह चुका है.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News