5 राज्यों के चुनावी नतीजों ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में भूचाल ला दिया है. सत्ता के गलियारों में बदलाव की लहर है. आखिर कैसे 'दीदी' का अजेय किला एक के बाद एक ढहता चला गया? जिस 'ममता मैजिक' के भरोसे तृणमूल आश्वस्त थी, आखिर वह कहां विफल रहा? ममता बनर्जी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि बंगाल की माटी पर बीजेपी इस कदर पैर पसारेगी. आखिर वे कौन से जमीनी बदलाव थे, जिन्होंने 'कमल' के लिए रास्ता तैयार किया? ममता के अपने ही कैंप में बीजेपी ने कैसे सेंध लगाई? नंदीग्राम से शुरू हुई यह दरार मालदा तक कैसे पहुंच गई और देखते ही देखते टीएमसी के कई मजबूत किले ताश के पत्तों की तरह बिखर गए? साथ ही, बात केरलम और तमिलनाडु में हुए सत्ता परिवर्तन की भी होगी. कोलकाता से सुनिए ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ का यह एपिसोड, जिसमें हम आपको केरलम की राजधानी तिरुवनंतपुरम भी ले चलेंगे. पूरा एपिसोड सुनिए आजतक के रिपोर्टर पीयूष मिश्रा, राहुल गौतम, मुनीष पांडेय, इंदिरा चक्रवर्ती और अमित भारद्वाज के साथ.
Producer- Ankit Dwivedi
Host – Munish Pandey
Sound- Rohan Bharti
पश्चिम बंगाल के Exit Polls से तमिलनाडु के विजय तक, हर बड़े दावे का Analysis: Reporters Off Air
पश्चिम बंगाल चुनाव में बंपर वोटिंग से किसका फायदा और राघव चड्ढा के सहारे बीजेपी का गेम प्लान: Reporters Off Air
आज के अख़बार
रिपोर्टर्स ऑफ एयर
पढ़ाकू नितिन (World Affairs)
पांच मिनट
फ़ैक्ट चेक
दिन भर
पॉड ख़ास
आज का दिन
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today