भारत ने पहले टी-20 में साउथ अफ्रीका को 176 रन का टारगेट दिया। कटक के बाराबाती स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 175 रन बनाए।
जवाब में साउथ अफ्रीका ने 6 ओवर में 3 विकेट पर 45 रन बना लिए हैं। डेवॉल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर क्रीज पर हैं। अक्षर पटेल ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में ऐडन मार्करम को बोल्ड कर दिया। क्विंटन डी कॉक (जीरो) और ट्रिस्टन स्टब्स (14 रन) को अर्शदीप सिंह ने पवेलियन भेजा। मैच का स्कोरबोर्ड
पंड्या की फिफ्टी, 100 छक्के भी पूरे टीम इंडिया की ओर से हार्दिक पंड्या ने सबसे ज्यादा 59 रन (28 बॉल) बनाए। उन्होंने 25 बॉल पर फिफ्टी पूरी की। इतना ही नहीं, पंड्या ने टी-20 इंटरनेशनल में 100 छक्के भी पूरे कर लिए हैं। पंड्या के अलावा, तिलक वर्मा ने 26 और अक्षर पटेल ने 23 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 17 और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 12 रन का योगदान दिया।
एनगिडी ने 3 विकेट झटके साउथ अफ्रीका की तरफ से लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट चटकाए। लूथो सिपामला को 2 विकेट मिला। एक विकेट डोनोवन फरेरा के हिस्से आया।
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
भारत- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।
साउथ अफ्रीका- क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), ऐडन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवॉल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसन, केशव महाराज, लूथो सिपामला, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया।
176 रन चेज कर रही साउथ अफ्रीका ने छठे ओवर में तीसरा विकेट गंवाया। यहां ऐडन मार्करम 14 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अक्षर पटेल ने बोल्ड कर दिया।
अर्शदीप सिंह ने क्विंटन डी कॉक (जीरो) और ट्रिस्टन स्टब्स (14 रन) को पवेलियन भेजा।
तीसरा ओवर डाल रहे अर्शदीप सिंह ने लगातार दूसरे ओवर के विकेट लिया। उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स को विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच कराया। स्टब्स 14 रन बनाकर आउट हुए। अर्शदीप सिंह ने पारी के पहले ओवर में डी कॉक को पवेलियन भेजा था।
पारी का दूसरा ओवर जसप्रीत बुमराह लेकर आए। उनकी तीसरी बॉल पर शिवम दुबे ने डीप थर्ड मैन पर बाउंड्री ने 5 रन बचाए। वे छक्के के लिए जाती बॉल को छलांग लगाकर मैदान के अंदर ही रोक लिया।
अर्शदीप सिंह ने साउथ अफ्रीकी पारी के पहले ही ओवर में भारत को विकेट दिला दिया। यहां क्विंटन डिकॉक जीरो पर आउट हुए। उन्हें अभिषेक शर्मा ने दूसरे स्लिप पर कैच कराया।
20वें ओवर में हार्दिक पंड्या ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने एनरिक नॉर्त्या की दूसरी बॉल पर छक्का लगाया और फिफ्टी पूरी की। इसी छक्के के साथ पंड्या के टी-20 इंटरनेशनल में 100 छक्के भी पूरे हो गए हैं। नॉर्त्या के इस ओवर से 12 रन आए। भारत ने 175 रन बनाते हुए साउथ अफ्रीका को 176 रन का टारगेट दिया।
18वें ओवर की पहली बॉल पर भारत ने छठा विकेट गंवाया। यहां पर शिवम दुबे 11 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें डोनोवन फरेरा ने बोल्ड कर दिया। लूथो सिपामला ने अक्षर पटेल (23 रन) और अभिषेक शर्मा (17 रन) को कैच आउट कराया।
16वें ओवर में शिवम दुबे ने लुंगी एनगिडी की बॉल पर दो चौके लगाए। उन्होंने चौथी और आखिरी बॉल को रस्सी के बाहर पहुंचाया। इस ओवर से 10 रन आए।
14वें ओवर की आखिरी बॉल पर भारत ने 5वांं विकेट गंवाया। यहां पर अक्षर पटेल 23 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें लूथो सिपामला ने डोनोवन फरेरा के हाथों कैच कराया। उन्होंने अभिषेक शर्मा (17 रन) को भी पवेलियन भेजा।
13वें ओवर में हार्दिक पंड्या ने केशव महाराज के ओवर में दो छक्के मारे। उन्होंने दूसरी और चौथी बॉल पर बाउंड्री लाइन के बाहर पहु़ंचाया। महाराज के इस ओवर से 16 रन आए।
10वें ओवर में तिलक वर्मा ने एनरिक नॉर्त्या की बॉल पर 89 मीटर का छक्का मारा। उन्होंने ओवर की तीसरी बॉल को डीप स्क्वैयर लेग की दिशा के स्टेडियम के बाहर पहुंचा दिया।
7वें ओवर में भारतीय टीम ने तीसरा विकेट गंवाया। यहां पर अभिषेक शर्मा 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें लूथो सिपामला ने मार्को यानसन के हाथों कैच कराया।
इसी ओवर में भारतीय टीम ने 50 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया। तिलक वर्मा ने लूथो सिपामला की आखिरी बॉल पर एक रन लेकर टीम का 50वां रन बनाया।
टॉस हारकर बैटिंग कर रही भारतीय टीम की शुरुआत औसत रही। टीम ने शुरुआती 6 ओवर में 40 रन बनाने में दो विकेट गंवा दिए। ओपनर शुभमन गिल 4 और कप्तान सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर आउट हुए। टीम इंडिया पावरप्ले में 7 रन का रन रेट भी हासिल नहीं कर पाई।
चौथे ओवर की तीसरी बॉल अभिषेक शर्मा की कमर पर लगी। बैक ऑफ लेंथ गेंद मिडिल पर पड़ी और तेजी से अंदर आती हुई उनके शरीर से टकराई। दर्द से अभिषेक नीचे बैठ गए।
अगली ही गेंद पर उन्होंने शानदार जवाब दिया। यानसन ने शॉर्ट गेंद ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी, अभिषेक पहले ही पोजिशन में आ गए और जोरदार पुल शॉट खेलते हुए गेंद को डीप मिडविकेट के ऊपर से सिक्स लगा दिया।
भारतीय पारी के तीसरे ओवर में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एनगिडी की बॉल पर लगातार दो बाउंड्री लगाई। उन्होंने दूसरी बॉल पर फाइन लेगा की ओर चौका लगाया। फिर उसी दिशा में छक्का भी मारा। लेकिन चौथी बॉल पर बड़ा शॉर्ट खेलने के प्रयास में कैच भी हो गए।
भारतीय पारी का दूसरा ओवर मार्को यानसन ने डाला। उन्होंने अपने पहले ओवर में महज एक रन खर्च किया। इस ओवर की 6 बॉल पर सूर्यकुमार यादव महज एक रन ही ले सके।
भारतीय पारी के पहले ओवर में ही उप-कप्तान शुभमन गिल पवेलियन लौट गए। लुंगी एनगिडी की बॉल पर आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने गए गिल का कैच मिड-ऑफ पर मार्को यानसन ने लपका। इसी ओवर की दूसरी बॉल पर गिल ने थर्ड मैन पर चौका लगाया था।
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा- ‘हम विकेट को देखकर थोड़े असमंजय में थे कि गेंदबाजी करें या बल्लेबाजी। टॉस हारने के बाद बैटिंग करके भी खुश हैं।’
सूर्यकुमार यादव ने बताया बताया कि संजू सैमसन, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा यह मैच नहीं खेल रहे हैं।
ऐडन मार्करम की कप्तानी वाली अफ्रीकी टीम टी-20 के वर्ल्ड चैंपियन भारत को उसी के घर चुनौती देने पहुंची है। इस मैदान का रिकॉर्ड भी उसे सपोर्ट कर रहा है। यहां पिछले दोनों मैचों में टीम इंडिया को पराजय का सामना करना पड़ा है।
अब देखना यह है कि प्रोटियाज (साउथ अफ्रीका) 2024 के वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार का बदला ले पाता है या फिर वर्ल्ड चैंपियन फिर बाजी मार लेते हैं।
भारत ने 18 मैच जीते
भारत में साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड बेहतर
बाराबाती स्टेडियम में लाल मिट्टी की पिच है, यहां स्पिनर्स की तुलना में तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती है।
शाम के समय ओस पड़ने के कारण बल्लेबाजी आसान हो जाती है, इसलिए यहां टीमों का झुकाव लक्ष्य का पीछा करने की तरफ रहता है।
यह मैदान आमतौर पर हाई-स्कोरिंग नहीं माना जाता। यहां भारत का सबसे बड़ा टी-20 स्कोर 180 रन है, जो श्रीलंका के खिलाफ बना था। बाराबती में अब तक कुल 3 टी-20 मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत को एक में जीत और दो में हार मिली। दोनों बार साउथ अफ्रीका ने भारत को हराया।
इस मैदान पर आखिरी टी-20 मुकाबला जून 2022 में खेला गया था, जिसमें अफ्रीका ने भारत को 4 विकेट से हराया था। भारत को यहां एकमात्र जीत 2017 में श्रीलंका के खिलाफ मिली थी।
कटक में मंगलवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। तापमान रात में गिरकर करीब 12 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जिससे ठंड का असर देखने को मिलेगा। मैच के दौरान ओस भी अहम फैक्टर बन सकती है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.