'पहला प्यार दूसरी बार' का नया गाना रिलीज, दर्शन रावल के गाने 'जाने किस मोड़ पे' ने जीता दिल – Bharat24live

Saurabh Sharma
Date: 10-10-26 13:43
‘पहला प्यार दूसरी बार’ के मेकर्स ने बेसब्री, पुरानी यादों और युवा प्यार के एहसास को समेटने वाले नए गाने ‘जाने किस मोड़ पे’ को रिलीज़ कर दिया है. 
गाने को दर्शन रावल ने अपनी आवाज से सजाया है, जबकि गुरप्रीत सैनी ने इसके बोल लिखे हैं. गाना खुद में इन तीनों दोस्तों के सफर को लिए हुए हैं. गाने में उन्हें हम अपने स्कूल रीयूनियन में जाते हुए देख सकते हैं, हालांकि उनकी इस ट्रिप के पीछे एक बड़ी वजह है और वो है अपने पहले क्रश से फिर से देखने और उससे मिलने की उम्मीद. यह उनके सफर में अचानक आने वाले बदलाव को दिखाता है और यह भी की किस तरह से वह नहीं जानते कि आने वाला समय के साथ अगला मोड उनके लिए क्या लेकर आ रहा है. 
एक्साइटमेंट और इंतजार को दिखाता है गाना
गाना खुद में  हल्के-फुल्के और यूथफुल साउंड के साथ आता है. यह फिल्म में मौजूद दोस्ती ही नहीं बल्कि उसके साथ रोमांस और जिंदगी में फिर दूसरी बार मौका मिलने जैसी थीम को खूबसूरती से पेश करता है. यह उस एक्साइटमेंट और इंतजार को बखूबी दिखाता है, जब ‘पहला प्यार’ को ‘दूसरी बार’ मौका मिलता है.
 गाने के बारे में बात करते हुए दर्शन रावल ने कहा है, “”जाने किस मोड़ पे” में  इंतज़ार और उम्मीद का खूबसूरत एहसास है. मुझे इस गाने की ये यूथफुल और याद आने वाले इमोशन बहुत पसंद आए हैं, और मुझे उम्मीद है कि ये लिस्टर्नर को उनकी अपनी कुछ यादों में वापस ले जाएगा. यह  उस जगह और उस इंसान के पास वापस जाने की बात है, जो कभी आपकी जिंदगी का बेहद जरूरी हिस्सा था, और ये सोचने की भी है कि उन्हें दोबारा देखकर किस तरह की फीलिंग महसूस होगी.”
रोचक कोहली कहते हैं, ” एक सफर जैसा महसूस होता है ‘जाने किस मोड़ पे’ गाने में, एक ऐसा एहसास जिसमें आप नहीं जानते कि आखिर में क्या होने वाला है. हम चाहते थे कि संगीत में सालों बाद अपने पहले क्रश से मिलने की एक्साइटमेंट और घबराहट, दोनों का मिला-जुला एहसास महसूस किया जा सके. गाने में दर्शन की आवाज़ प्यार से भरा अपनापन और यूथफुल एनर्जी को साथ लाती है, जबकि गुरप्रीत द्वारा लिखे गए बोल उस इमोशन को खूबसूरती से पूरा करते हैं.”
लिरिसिस्ट गुरप्रीत सैनी गाने के बारे में बात करते हुए कहते हैं, “’जाने किस मोड़ पे’ उम्मीद बनाए रखने और बिना कुछ सोचे, नई जगहों और तरीकों से प्यार पाने के बारे में है. इसीलिए मैंने इसके बोल बहुत ईजी और फ्लो के साथ जाने वाले रखे हैं, ठीक वैसे ही जैसे फिल्म के किरदार हैं, जो एक स्कूल रियूनियन के लिए जा रहे हैं, जिसमें हर किसी के मन में  प्यार की एक उम्मीद है. इस गाने में यूथफुल एनर्जी, फ्रेंडशिप और रोमांस का एक बहुत खूबसूरत मेल है, जिसे रोचक के कंपोज़िशन ने बहुत खूबसूरत तरीके से आकार देते हुए पेश किया है.”
गाना अब टी – सीरीज म्यूजिक पर उपलब्ध है. जिसमें स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, कुणाल वैद, साक्षी वैद्या, तुषार छिब्बर और सरगुन कौर लूथरा नज़र आ रहे  हैं, जो इस फिल्म के साथ अपना डेब्यू कर रहे हैं.
फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ को लव रंजन और अंकुर गर्ग ने साथ मिलकर को-प्रोड्यूस किया है, फिल्म यूथ, लव और साथ रहने की एक फ्रेश और दिल छू लेने वाली कहानी पेश करने का वादा करती है. यह फिल्म 23 अक्टूबर, 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है.
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News