पहली बार बिना किसी कवर के दिखी फॉर्च्यूनर को टक्कर देने आ रही यह SUV, 4 सितंबर को होगी लॉन्च – Hindustan

दिग्गज कार निर्माता कंपनी किआ (Kia) की नई SUV सोरेंटो (Sorento) का भारत में लंबे समय से इंतजार हो रहा है। हाल ही में इस दमदार SUV को पहली बार बिना किसी कवर या कैमॉफ्लाज के भारतीय सड़कों पर टेस्ट रन के दौरान देखा गया है। इसके बाद से ही कार लवर्स का उत्साह दोगुना हो गया है। माना जा रहा है कि यह गाड़ी किआ के अनंतापुर (आंध्र प्रदेश) वाले प्लांट के आसपास ही स्पॉट हुई है। कंपनी 4 सितंबर को इसे ऑफिशियल लॉन्च करने जा रही है। जबकि इसकी प्री-बुकिंग और प्रोडक्शन पहले ही शुरू हो चुके हैं। बता दें कि इसका वीडियो ‘becarladka’ नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है।

वीडियो में दिखी सोरेंटो का एक्सटीरियर डिजाइन बेहद मस्कुलर और एग्रेसिव लग रहा है। इसका मैट ग्रे शेड गाड़ी को काफी प्रीमियम और स्पोर्टी फील देता है। फ्रंट में किआ की सिग्नेचर ‘टाइगर नोज’ ग्रिल दी गई है, जिस पर ब्रश-एल्युमिनियम की फिनिशिंग है। इसके साथ ही नए वर्टिकल शेप वाले ‘स्टार मैप’ LED DRLs और वर्टिकली स्टैक्ड LED हेडलाइट्स दिए गए हैं। साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें 19-इंच के ड्यूल-टोन मशीन-कट एलॉय व्हील्स, रूफ रेल्स और मस्कुलर बंपर के साथ वर्टिकल LED टेल लैम्प्स मिलते हैं, जो इसे एकदम बॉक्सी और धांसू लुक देते हैं।

₹ 31 लाख से शुरू
₹ 24.97 – 28.61 लाख
₹ 33.23 – 35.19 लाख
₹ 34.76 – 50.46 लाख
₹ 26.9 – 29.9 लाख
₹ 36.99 – 46.99 लाख

यहां देखें टेस्टिंग रन की पूरी वीडियो…….

अंदर बैठते ही आपको बेहद आलीशान माहौल महसूस होगा। कार के केबिन को ब्लैक और बेज कलर थीम में सजाया गया है। डैशबोर्ड पर 12.3-इंच की बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन और 12.3-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, 12-स्पीकर वाला Bose का साउंड सिस्टम, 64-कलर एम्ब्रिएंट लाइटिंग, हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस चार्जर और वेंटीलेटेड सीट्स जैसे हाइटेक फीचर्स दिए गए हैं। सीट एडजस्टमेंट के लिए मेमोरी फंक्शन और सेंटर कंसोल में गोल रोटरी नॉब्स भी मौजूद हैं।

इंजन और पावर के मामले में यह SUV दो ऑप्शन के साथ आएगी। पहला 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन होगा, जो स्ट्रांग-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। यह इंजन 238bhp की पावर और 380Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। खास बात यह है कि सोरेंटो भारत में AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) के साथ आने वाली पहली हाइब्रिड SUV होगी। दूसरा ऑप्शन 2.2-लीटर टर्बो-डीजल इंजन का होगा। यह इंजन 202bhp की पावर और 440Nm का टॉर्क देता है। दोनों ही मॉडल में आपको ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ही देखने को मिलेगा।

सेफ्टी के मामले में भी किआ ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस 7-सीटर SUV में लेवल-2 ADAS (अडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) के साथ कई सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। भारतीय मार्केट में लॉन्च होने के बाद इसका सीधा मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, महिंद्रा XUV 7XO, स्कोडा कोडियाक और फॉक्सवैगन ताइरॉन जैसी दिग्गज गाड़ियों से होगा। उम्मीद की जा रही है कि किआ इसे भारतीय ग्राहकों के लिए काफी सही कीमत पर उतारेगी। इससे इस सेगमेंट में काफी तगड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिल सकता है।

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Kia Sorento शीघ्र लॉन्च होगी मात्र ₹40,600/महीना से शुरू
आपके क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News