—विज्ञापन—
केरल की भारतीय नर्स निमिषा प्रिया जो यमन की जेल में बंद हैं। निमिषा प्रिया को लेकर उसकी बेटी मिशेल, उनके पति थॉमस और ग्लोबल पीस इनिशिएटिव के संस्थापक और जाने-माने धर्मप्रचारक डॉ. केए पाल एक वीडियो में हूतियों से अपील कर रहे हैं। निमिषा प्रिया की बेटी मिशेल अपनी मां को रिहा करने की मांग कर रही है, जो फिलहाल यमन की जेल में मौत की सजा काट रही है।
13 वर्षीय मिशेल, जो जेल में बंद निमिशा प्रिया की बेटी है, वो यमन पहुंचकर वहां ग्लोबल पीस इनिशिएटिव के संस्थापक और प्रचारक डॉ. केए पॉल के साथ बैठकर यमन सरकार से अपनी मां की रिहाई की अपील कर रही है, जिसे यमन में मौत की सजा सुनाई गई है। निमिषा प्रिया की बेटी मिशेल और उनके पति थॉमस, प्रचारक केए पॉल द्वारा हूतियों से अपील कर रहे हैं।
VIDEO | Sanna City, Yemen: 13-year-old Mishel (centre), the daughter of imprisoned Indian Nurse Nimisha Priya, reaches Yemen to join Global Peace Initiative founder and evangelist Dr K.A. Paul to appeal to the Yemeni government for the release of her mother, who has been… pic.twitter.com/gn5ZTmm27p
— Press Trust of India (@PTI_News) July 28, 2025
भारतीय नर्स निमिशा प्रिया की 13 साल की बेटी मिशेल अब यमन के सना में है और हूती प्रशासन से वीडियो के जरिए अपील कर रही हैं। वीडियो में अपनी मां की रिहाई करने की अपील की थी, जो हत्या के आरोप में मौत की सजा काट रही है।
इस वीडियो में मिशेल मलयालम और अंग्रेजी में बोल रही है और कह रही है कि मां, मैं तुमसे प्यार करती हूं। इस वीडियो में उसके पिता, निमिशा प्रिया के पति थॉमस, उसके साथ बैठे दिख रहे हैं। मुख्य वक्ता किलारी आनंद पॉल हैं, जो आंध्र प्रदेश के एक प्रचारक हैं। इसके अलावा ग्लोबल पीस इनिशिएटिव नामक एक अमेरिकी संगठन के संस्थापक भी हैं।
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में बाढ़-बारिश से 271 लोगों की मौत, अभी भी नहीं टला खतरा, PMD ने दी चेतावनी
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in