पश्चिम बंगाल में बुधवार देर रात बीजेपी के दिग्गज नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद इलाके में तनाव है. बदमाशों ने चंद्रनाथ रथ की गाड़ी को घेरने के बाद उनपर अंधाधुंध फायरिंग की. अस्पताल में चंद्रनाथ रथ को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
Trending Photos
West Bengal News: पश्चिम बंगाल में कोलकाता के पास उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में बीजेपी के दिग्गज नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है. यह घटना ऐसे समय पर हुई है, बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम हाल में ही आए हैं और राज्य के अलग-अलग स्थानों से हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं.
बताया जाता है कि चन्द्रनाथ अपनी काली कार से जा रहे थे, इसी दौरान सफेद रंग की कार ने उनका पीछा किया गाड़ी को रोक दिया. इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने चन्द्रनाथ की गाड़ी को घेरते हुए कई राउंड फायरिंग की. इस हमले में चन्द्रनाथ के सीने की बाई तरफ दिल पर दो गोलियां लगी. वहीं, उनके एक सहयोगी बुद्धदेव को गोली लगी, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है.
हमलावरों ने सीने में मारी गोली
जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने चंद्रनाथ को निशाना बनाते हुए उनके सीने और सिर में गोली मारी. चिकित्सों की जानकारी के अनुसार, उनके सीने पर बाईं ओर दो गोलियां लगी हैं. सीपीआर देने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका है. वहीं, उनके सहयोगी को छाती में दाईं ओर एक पेट में और एक गोली हाथ में लगी है. प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद घायल का उपचार किया गया और फिर उपचार के लिए कोलकाता रेफर किया गया है.
कैसे घटना को दिया गया अंजाम
बताया जा रहा है कि सुवेंदु अधिकारी के पीए चन्द्रनाथ रथ देर रात साढ़े नौ बजे के बाद निजाम पैलेस में थे। माना जा रहा है कि राजनीतिक कामधाम के चलते यहां पर वह मौजूद थे और यहां से निकलने के बाद बदमाशों ने मध्यमग्राम में उनकी कार को निशाना बनाया.
चन्द्रनाथ अपने सहयोगियों के साथ काली कार में मौजूद थे, इसी दौरान पहले उनकी कार को दूसरी गाड़ी और कई बाइकों से घेरा गया. सफेद गाड़ी से उनकी कार को रोकने के बाद बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां चलाईं. घटना के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए. सभी हमलावरों ने हेलमेट पहना था. घटना के बाद सुवेंदु अधिकारी और सुकांत मजूमदार अस्पताल पहुंच गए हैं.
यह भी पढ़ेंं: कौन थे सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ, जिन्हें हमलावरों ने घेरकर मौत के घाट उतार दिया? शॉक में बीजेपी कार्यकर्ता
कैसे घटना को दिया गया अंजाम
बताया जा रहा है कि सुवेंदु अधिकारी के पीए चन्द्रनाथ रथ देर रात साढ़े नौ बजे के बाद निजाम पैलेस में थे। माना जा रहा है कि राजनीतिक कामधाम के चलते यहां पर वह मौजूद थे और यहां से निकलने के बाद बदमाशों ने मध्यमग्राम में उनकी कार को निशाना बनाया.
चन्द्रनाथ अपने सहयोगियों के साथ काली कार में मौजूद थे, इसी दौरान पहले उनकी कार को दूसरी गाड़ी और कई बाइकों से घेरा गया. सफेद गाड़ी से उनकी कार को रोकने के बाद बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां चलाईं. घटना के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए. सभी हमलावरों ने हेलमेट पहना था. घटना के बाद सुवेंदु अधिकारी और सुकांत मजूमदार अस्पताल पहुंच गए हैं.
चन्द्रनाथ के बारे में जानिए
जानकारी के अनुसार, चन्द्रनाथ रथ बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी का पर्सनल काम देखते थे. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि यह काम बॉर्डर के पार के लोगों की है. मध्यमग्राम घटनास्थल पर बड़ी संख्या में RAF और केंद्रीय बल पहुंचे हैं और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है. बता दें कि चन्द्रनाथ रथ पूर्वी मिदनापुर के चांदीपुर निवासी थे और सुवेंदु अधिकारी के सभी कामों की देखरेख करते थे. चन्द्रनाथ रथ चांदीपुर के ईश्वरपुर क्षेत्र के कुलुप गांव में रहते थे.
यह भी पढ़ें: बंगाल में मौत का तांडव, सुवेंदु अधिकारी के PA की मध्यमग्राम में हत्या, सिर और सीने में मारी गोलियां
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजन…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.