भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित होने जा रही क्षेत्रीय संगठन BIMSTEC (बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कॉर्पोरेशन) के गृह मंत्रियों की पहली ऐतिहासिक बैठक से बांग्लादेश ने अपने गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद को दूर रखने का फैसला किया है। भारत और बांग्लादेश के बीच जारी राजनयिक खिंचाव के बीच ढाका की ओर से एक वरिष्ठ नौकरशाह इस बैठक में बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।
बांग्लादेशी गृह मंत्रालय के वरिष्ठ सचिव मंजूर मोर्शेद चौधरी 13 अक्टूबर (मंगलवार) को नई दिल्ली में होने वाली इस उच्चस्तरीय बैठक में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद से ही भारत और बांग्लादेश के संबंधों में ठंडापन आया हुआ है।
इससे पहले सितंबर में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने भी भारत सरकार के आमंत्रण के बावजूद नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स (BRICS) आउटरीच शिखर सम्मेलन में भाग लेने से दूरी बना ली थी।
गौरतलब है कि बांग्लादेश ने अप्रैल 2025 में ही BIMSTEC की अध्यक्षता संभाली है। इसके बावजूद बांग्लादेशी गृह मंत्री का भारतीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात और द्विपक्षीय चर्चा को टालना दोनों देशों के बीच संबंधों की संवेदनशीलता को दर्शाता है।
BIMSTEC के महासचिव इंद्र मणि पांडे के अनुसार, बांग्लादेश को छोड़कर संगठन के अन्य सभी 6 सदस्य देशों के गृह मंत्री या उनके प्रतिनिधि इस बैठक में हिस्सा ले रहे हैं।
BIMSTEC दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया को जोड़ने वाला एक प्रमुख क्षेत्रीय मंच है, जिसमें बंगाल की खाड़ी से सटे और पड़ोसी देश शामिल हैं।
इससे पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल ने नई दिल्ली में BIMSTEC के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुखों की 5वीं बैठक की मेजबानी की थी। उस बैठक में मानवीय सहायता और आपदा राहत के समुद्री घटक के लिए दिशानिर्देशों को अपनाया गया था।
मंगलवार को नई दिल्ली में होने वाली गृह मंत्रियों की यह बैठक सीमा सुरक्षा, साइबर अपराध, नशीले पदार्थों की तस्करी, आतंकवाद-रोधी तालमेल और ट्रांस-नेशनल क्राइम से निपटने के लिए एक एकीकृत क्षेत्रीय तंत्र बनाने पर केंद्रित होगी।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play