पाकिस्तानी टीम को मिला नया टेस्ट कोच, इस दिग्गज ने संभाली जिम्मेदारी, स्क्वॉड में 4 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल – AajTak

Feedback
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान 18 अप्रैल (शनिवार) को कर दिया. टीम की कप्तानी एक बार फिर शान मसूद को सौंपी गई है, जबकि चार अनकैप्ड खिलाड़ियों को पहली बार टेस्ट स्क्वॉड में जगह मिली है.
टेस्ट टीम में पहली बार अब्दुल्लाह फजल, अमद बट, अजान अवैस और मुहम्मद गाजी गोरी को शामिल किया गया है. इन खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है. टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं. बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन शाह आफरीदी, इमाम उल हक, सलमान अली आगा और सऊद शकील जैसे नाम टीम का हिस्सा हैं.
#WTC27 action resumes in May as Pakistan announce their squad for the two-match Test series against Bangladesh 📝

Details 👇https://t.co/zWPiah9D1d
बांग्लादेश के खिलाफ यह टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 का हिस्सा होगी. पहला टेस्ट मैच 8 मई से मीरपुर के शेर-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 16 मई से सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा.
पाकिस्तानी टीम में शामिल पांच खिलाड़ी अजान अवैस, इमाम उल हक, मुहम्मद गाजी गोरी, नोमान अली और साजिद खान फिलहाल लाहौर में चल रहे रेड-बॉल कैम्प में हिस्सा ले रहे हैं.
कोचिंग स्टाफ में शफीक और गुल भी शामिल
पीसीबी ने इस दौरे के लिए नया कोचिंग स्टाफ भी घोषित किया. पूर्व कप्तान सरफराज खान को टीम का हेड कोच बनाया गया है. सरफराज अपनी कप्तानी में पाकिस्तान को चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 जिता चुके हैं. उनके साथ पूर्व बल्लेबाज असद शफीक बल्लेबाजी कोच की भूमिका निभाएंगे, जबकि पूर्व तेज गेंदबाज उमर गुल को गेंदबाजी कोच बनाया गया है.
पाकिस्तानी टीम का कैम्प 27 अप्रैल से कराची में शुरू होकर 1 मई तक चलेगा. इसके बाद टीम 2 मई को बांग्लादेश रवाना होगी. पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेल रहे खिलाड़ी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी टीम का अभियान खत्म होने के बाद टीम से जुड़ेंगे. जिन खिलाड़ियों की टीमें पीएसएल 2026 में फाइनल तक पहुंचेंगी, वे टूर्नामेंट खत्म होने के बाद सीधे बांग्लादेश जाएंगे.
पाकिस्तान का टेस्ट स्क्वॉड: शान मसूद (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अमद बट, अजान अवैस, बाबर आजम, हसन अली, इमाम उल हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान, मुहम्मद गाजी गोरी, नोमान अली, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील और शाहीन शाह आफरीदी.
कुल मिलाकर, पाकिस्तान ने इस दौरे के लिए अनुभव और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण तैयार किया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि यह टीम बांग्लादेश के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करती है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News