—विज्ञापन—
Pakistan vs Afghanistan tension PSL 2026: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव जारी है. खबरों के अनुसार 17 मार्च को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर हमला किया, जिसमें लगभग 400 लोगों की जान चली गई. पाकिस्तान के इस हमले के बाद दोनों देशों में तनाव चरम पर है. इसी बीच पाकिस्तान सुपर लीग 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.
पहले खबरें आई थीं कि मध्य पूर्व में चल रहे तनाव के बीच विदेशी खिलाड़ी पाकिस्तान की यात्रा करने से हिचकिचा रहे हैं. लेकिन पीसीबी के एक सूत्र ने पीटीआई से बात करते हुए इस खबर को खारिज कर दिया.
सूत्र ने कहा “सभी यात्रा व्यवस्थाएं और योजनाएं तैयार हैं और पीएसएल 11 के लिए अनुबंध करने वाले सभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अगले सप्ताह से आने शुरू हो जाएंगे।”
हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने अपने नागरिकों को पेशावर की यात्रा न करने की सलाह दी है, क्योंकि पेशावर अफगानिस्तान की सीमा के पास है और पीएसएल का एक मैच भी यहां होना है.
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा, पीटर सिडल, आरोन हार्डी, मार्नस लाबुशेन, एश्टन टर्नर, जेक फ्रेजर जैसे स्टार ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.
पाकिस्तान सुपर लीग में इस बार 8 टीमें हिस्सा लेंगी. आगामी सीजन से पहले दो नई टीमों को बढ़ाने का फैसला किया गया था. तय कार्यक्रम के मुताबिक 26 मार्च से पीएसएल की शुरुआत होगी.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in